Maruti Suzuki records sale: मारुति सुजुकी ने अपनी मार्च महीने की बिक्री के नतीजे जारी कर दिए हैं। आंकड़ों के मुताबिक कंपनी की बिक्री इस बार भी अच्छी साबित हुई है। एक बार फिर मारुति सुजुकी Eeco को खूब पसंद किया गया है। कम कीमत और बढ़िया माइलेज के चलते ईको की बिक्री एक बार फिर बढ़ी है। हर महीने यह कार 10 हजार का आंकड़ा क्रॉस कर रही है। दरअसल यह एक वैल्यू फॉर मनी गाड़ी है। पेट्रोल और CNG का ऑप्शन भी इसमें आपको मिल जाता है। आइये जानते हैं सेल्स रिपोर्ट और ईको के कुछ खास फीचर्स
खूब बिकी Maruti Eeco
पिछले महीने (मार्च-2024) मारुति सुजुकी ने EECO की 12,019यूनिट्स की बिक्री की जबकि जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 11,995 यूनिट्स की बिक्री का रहा था। सेल्स रिपोर्ट्स के आधार पर यह आंकड़े काफी बेहतर कहे जा सकते हैं। इसके अलावा इस साल फरवरी महीने में भी Eeco की खूब बिक्री हुई थी। कंपनी ने इस साल फरवरी में Ecco की कुल 12,147 यूनिट्स की बिक्री की थी जबकि जबकि पिछले साल की समान अवधि में बिक्री का यह आंकड़ा 11,352 यूनिट्स का रहा था।
Maruti Suzuki eeco
CNG मोड पर 27km की माइलेज
इंजन की बात करें तो मारुति सुजुकी ईको में 1.2L लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है जो 80.76 PS की पावर और 104.4 Nm का टॉर्क पैदा करता है। माइलेज की बात करें तो पेट्रोल मोड पर ईको 20kmpl की माइलेज ऑफर करती है जबकि CNG मोड पर यह 27km/kg की माइलेज देती है। यानी यह मॉडल कीमत और माइलेज के लिहाज से काफी किफायती है।
5 सीटर और 7 सीटर ऑप्शन
मारुति सुजुकी ने ईको को 5 सीटर और 7 सीटर ऑप्शन में पेश किया है। यह 13 वेरिएंट में आती है। पर्सनल यूज़ के अलावा इसका इस्तेमाल एम्बुलेंस तक में किया जा सकता है। सेफ्टी के लिए इसमें 2 एयरबैग, ABS+EBD, स्लाइडिंग डोर्स, चाइल्ड लॉक और रिवर्स पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स मिलते हैं।
संबंधित खबरें
Honda Elevate Facelift की बुकिंग शुरू, 21 हजार देकर कर सकते हैं बुक, 6 अक्टूबर को होगी लॉन्च
15 hrs agoपेट्रोल-डीजल तो वही, फिर BS6 गाड़ी कम प्रदूषण कैसे फैलाती है? जानिए BS4 और BS6 में असली फर्क
19 hrs ago1 अप्रैल से पेट्रोल-डीजल ही नहीं, EV और Hybrid पर भी लागू होंगे नए CAFE-3 नियम, जानिए क्या बदलेगा
22 hrs agoSkoda Cars Price Hike: 1 अक्टूबर से महंगी होंगी कंपनी की सभी कारें, जानें कितना बढ़ेगा दाम
1 day agoBMW 3 Series का नया अवतार हुआ पेश, 10 मिनट चार्ज पर मिलेगी 423 km की रेंज, जानें इसमें क्या खास?
1 day agoMahindra Thar OG लेने के लिए कितनी सैलरी चाहिए? 10 लाख के लोन पर जानें EMI का पूरा हिसाब
1 day agoUpcoming Car Launch In October: अक्टूबर में कार बाजार में लगेगा मेला! ये 10 नई गाड़ियां होंगी लॉन्च, देखें पूरी लिस्ट
1 day agoUpcoming Cars: 7-सीटर Hybrid SUV से नई Seltos तक, जल्द आने वाली हैं ये 3 बड़ी कारें, जानें क्या होगा खास
2 days agoTata ने ग्राहकों को दिया बड़ा तोहफा! EV पर शुरू की BaaS स्कीम, अब इतनी सस्ती हो गईं टाटा की इलेक्ट्रिक कारें
2 days agoबारिश के बाद कार के ब्रेक से क्यों आती है अजीब आवाज? इन संकेतों को नॉर्मल समझकर भूलकर भी न करें नजरअंदाज
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines