Maruti की इस कार में 25 की माइलेज, 8.34 लाख है कीमत, जानें शानदार फीचर्स
इस कार में 16-इंच के टायर साइज दिए गए हैं, जो इसके लुक्स को एन्हांस करते हैं। कार में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन और इलेक्ट्रिक सनरूफ आती है।
Edited By Amit Kasana

Maruti Brezza
Edited By Amit Kasana

Maruti Brezza
Maruti Brezza CNG details in hindi: इंडियन कार बाजार में इन दिनों सीएनजी इंजन पावरट्रेन में एसयूवी गाड़ियों का क्रेज है। ये गाड़ियां तगड़े लुक्स के साथ हाई माइलेज देती हैं, कम रनिंग कॉस्ट वाली ये गाड़ियां न्यू जनरेशन एडवांस फीचर्स के साथ आती हैं। बाजार में ऐसी ही एक कार है Maruti Brezza. आंकड़ों पर गौर करें तो जून 2024 में इस कार की कुल 13172 यूनिट्स की सेल हुई है।
|
Maruti Brezza
|
Key Specifications |
| Fuel Type | Petrol/CNG |
| Engine | 1462 cc |
| Transmission |
Manual and Automatic (TC)
|
| Mileage |
17.38 to 19.89 kmpl
|
| Power |
102 bhp @ 6000 rpm
|
| Torque |
136.8 Nm @ 4400 rpm
|
Maruti Brezza CNG पर 25.51 km/kg तक की माइलेज देती है। इस कार में इलेक्ट्रिक सनरूफ आती है, जो इसे लग्जरी कार जैसा लुक देती है। कार में ऑटो हेडलैंप और रियर सीट पर चाइल्ड एंकरेज मिलती है। कार का बेस मॉडल 8.34 लाख रुपये एक्स शोरूम पर मिलता है। कार का सीएनजी वर्जन 10.64 लाख रुपये एक्स शोरूम में ऑफर किया जा रहा है।
|
Maruti Suzuki Brezza
|
Monthly Sales |
| Month | Sales No. |
| Jan 2024 | 15,303 |
| Feb 2024 | 15,765 |
| Mar 2024 | 14,614 |
| Apr 2024 | 17,113 |
| May 2024 | 14,186 |
| Jun 2024 | 13,172 |
हाल ही में कंपनी ने Maruti Suzuki Brezza का नया URBANO Edition लॉन्च किया है। कार में LED प्रोजेक्टर हेडलैंप और मैनुअल ट्रांसमिशन आता है। कार में 1462 cc हाई पावर इंजन दिया गया है। जल्द ही ये कार दो सीएनजी सिलेंडर में ऑफर की जाएगी। कार में 16-इंच के टायर साइज दिए गए हैं, जो इसके लुक्स को एन्हांस करते हैं। ये फैमिली कार है, जो 328 लीटर के बूट स्पेस के साथ आती है।
बता दें बाजार में जल्द इसे टक्कर देने Tata Nexon CNG आने वाली है। टाटा की ये कार न्यू जनरेशन के लिए 6-स्पीड गियरबॉक्स में मिलेगी, इस कार में 180 Kmph की टॉप स्पीड जनरेट होगी। फिलहाल बाजार में इस कार का इलेक्ट्रिक और पेट्रोल वर्जन आता है। नेक्सन के सीएनजी वर्जन में 1.2-लीटर का हाई पावर इंजन मिलेगा। कार में 10.25 इंच टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और डुअल कलर इंटीरियर मिलेगा।
टाटा की नेक्सन सीएनजी में स्प्लिट एलईडी हेडलैंप दिए जाएंगे, जो इस कार को अट्रैक्टिव लुक्स देंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नेक्सन CNG में 30-30 किलो के दो सीएनजी सिलेंडर मिलेंगे। जिसके बाद इसमें सामान रखने के लिए करीब 300 लीटर से ज्यादा का बूट स्पेस ऑफर होगा। इस कार में इलेक्ट्रिक सनरूफ और सेफ्टी के लिए एयरबैग आएंगे। कार में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन और एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम दिया जाएगा।
ये भी पढ़ें: हाई क्लास Crossover होगी MG की ये नई कार, दमदार पावर और कीमत बस इतनी सी…
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: