Mahindra Thar 5 door की बुकिंग्स शुरू! इस छोटे डीजल इंजन के साथ होगी लॉन्च

Mahindra Thar 5 Door: नई महिंद्रा थार 5 डोर में सिंगल-पैन सनरूफ और रिमूवेबल पैनल के साथ हार्ड टॉप वैरिएंट मिल सकता है। पावर के लिए नई थार में 1.5-लीटर, चार-सिलेंडर डीजल इंजन मिलेगा। इसकी बुकिंग्स भी शुरू हो गई है…

Mahindra 5 Door Thar

Mahindra Thar: महिंद्रा थार अरमाडा (थार 5-डोर) आने वाले महीनों में बिक्री के लिए उपलब्ध होगी। अगस्त में इसे लॉन्च कर दिया जाएगा। सोर्स के मुताबिक नई थार में 1.5-लीटर, चार-सिलेंडर डीजल इंजन मिलेगा। यह वही इंजन है जो 3-डोर थार को पावर देता है। यह इंजन एंट्री लेवल वेरीएंट में दिया जा सकता है। भारत में नई थार का सीधा मुकाबला मारुति Jimny और Force Gurkha से होगा। आइये जानते हैं नई थार में क्या कुछ आपको मिलने वाला है।

इंजन और पावर

महिंद्रा थार 3-डोर में 1.5-लीटर डीजल इंजन लगा है जो 117hp की पावर और 300 Nm का टॉर्क देता है। आपको बता दें कि इसी इंजन को ट्यून करके 5 डोर थार में लगाया जाएगा। इसमें पावर को थोड़ा बढ़ाया जा सकता है। इसके अलावा महिंद्रा थार 5 डोर में 2.0 लीटर टर्बो पेट्रोल और 2.2 लीटर टर्बो डीजल इंजन दिया जा सकता है। इसके अलावा इसमें 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन या 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स भी मिलेगा। 5 डोर मॉडल में भी 2WD और 4WD ऑप्शन दिए जा सकते हैं।

Mahindra 5 Door

ADAS टेक्नोलॉजी

5 डोर थार को ज्यादा सेफ बनाने के लिए इसमें एयरबैग्स, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम और अन्य फीचर्स शामिल होंगे लेकिन इस बार कंपनी इसमें एडवांस्ड ADAS (Advanced driver-assistance systems) टेक्नोलॉजी को भी शामिल करेगी। 5 डोर मॉडल में भी 2WD और 4WD ऑप्शन दिए जा सकते हैं।

इस बार मिलेगा सनरूफ

रिपोर्ट्स के मुताबिक नई महिंद्रा थार 5 डोर में सिंगल-पैन सनरूफ और रिमूवेबल पैनल के साथ हार्ड टॉप वैरिएंट मिल सकता है। मौजूदा थार में सनरूफ की सुविधा नहीं मिलती। नई Thar 5-door मौजूद Scorpio-N के लैडर-फ्रेम चेसिस पर बेस्ड होगी, जो सॉलिड स्टील से बनी है। यानी नया मॉडल भी काफी मजबूत रहेगा।

बुकिंग्स हो गई शुरू!

महिंद्रा ने अभी तक थार 5 डोर के लिए बुकिंग्स शुरू नहीं की लेकिन सोर्स के मुताबिक कुछ डीलरों ने unofficially बुकिंग्स लेना शुरू कर दिया है। 25,000-50,000 रुपये तक की बुकिंग राशि के ऑर्डर स्वीकार किये जा रहे हैं। बताया जा रहा है नई थार की कीमत मौजूदा मॉडल से करीब 3 लाख रुपये तक महंगी हो सकती है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ