Mahindra ने सभी कयासों पर लगाई ब्रेक, किया Thar 5-door के लॉन्च पर बड़ा खुलासा, जानें फुल डिटेल
Edited By Amit Kasana

फाइल फोटो
Edited By Amit Kasana

फाइल फोटो
Mahindra Thar 5-door: महिंद्रा एंड महिंद्रा ने Thar 5-door के लॉन्च को लेकर मीडिया रिपोर्ट्स पर ब्रेक लगा दी। जहां यह अनुमान था कि कंपनी की यह धाकड़ एसयूवी कार इस साल के अंत में आएगी जिसे कंपनी ने सिरे से नकार दिया है।
बता दें कंपनी ने घोषणा की है कि वह अपनी इस धांसू 5-डोर थार को भारत में कैलेंडर वर्ष (CY) 2024 में लॉन्च करेगी। जबकि इससे पहले मीडिया में कई रिपोर्ट्स में कहा गया था कि महिंद्रा अपनी 5-डोर थार को भारतीय बाजार में कैलेंडर वर्ष 2023 में पेश कर सकती है। लेकिन कंपनी ने अब इन सभी खबरों पर विराम लग दिया है।
कंपनी ने कार्यकारी निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (ऑटो और कृषि क्षेत्र) राजेश जेजुरिकर ने कहा कि थार 5-डोर कैलेंडर वर्ष 23 में नहीं बल्कि कैलेंडर वर्ष 24 में बाजार में प्रवेश करेगा। बता दें Mahindra Thar में 1.5-लीटर D117 CRDe डीजल इंजन, 2.2-लीटर mHawk 130 CRDe डीजल और 2.0-लीटर mStallion 150 TGDi पेट्रोल इंजन मिलता है।
कार की लंबाई 3,985mm, चौड़ाई 1,820mm और ऊंचाई 1,855mm है। इसमें 2,450mm लंबा व्हीलबेस और 226 mm ग्राउंड क्लीयरेंस है। थार में 16 व 18 इंच के अलॉय व्हील का विकल्प मिलता है। थार शुरुआती कीमत 10.54 लाख से 16.77 लाख रुपये एक्स-शोरूम में मिलेगी।
और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: