कार में L लिखवाने को लेकर क्या कहते हैं नियम, जानिए क्या कहते हैं ट्रैफिक रूल्स

Traffic rules for L: रास्ते पर चलते हुए गाड़ी पर लगे ‘L’ को लेकर सवाल उठते हैं। जान लीजिए कि इसका मतलब क्या होता है और इसे लेकर कानूनी नियम क्या कहते हैं।

L SIGN ON CARS

L SIGN ON CARS

Traffic rules for L: आपने अक्सर सड़क पर चलते समय कार के पीछे L लिखा हुआ देखा होगा। दरअसल, इसके ये एक ट्रैफिक साइन होता, जिसका मतलब होता है ‘लर्निंग’। यानी इस साइन के साथ गाड़ी चलाने वाला व्यक्ति को ड्राइविंग सीखे ज्यादा समय नहीं हुआ है। मगर क्या आप जानते हैं कि L को कार पर लगाने के भी कई नियम होते हैं।

लर्नर को लेकर क्या कहते हैं  नियम

आपने सड़क पर कई ऐसी गाड़ियां देखी होंगी, जिनके पीछे साइड पर लाल टेप से L लिखा होगा। नियमों के अनुसार ट्रैफिक पुलिस इस पर चालान नहीं करती है। मगर, क्या आप जानते हैं कि L लिखवाने के नियम के अनुसार बिना व्हाइट बैकग्राउंड के किसी गाड़ी के शीशे पर L का साइन नहीं लग सकता। इसके लिए राउंड शेप में व्हाइट बैकग्राउंड का होना जरूरी है, जिसके ऊपर लाल रंग का L साइन बना हो। बिना बैकग्राउंड के L लिखे होने पर वो मान्य नहीं होता है और इसके लिए लर्निंग लाइसेंस होना जरूरी है।

लर्निंग लाइसेंस होने पर अकेले नहीं चला सकते हैं गाड़ी

अगर किसी को लर्निंग लाइसेंस इश्यू होता भी है तो नियमों के अनुसार वो व्यक्ति अकेले गाड़ी ड्राइव नहीं कर सकते। अगर कोई व्यक्ति ऐसा करते हुए पकड़ा जाता है तो उसपर 500 से लेकर 1000 तक का जुर्माना लगाया जाता है। कार ड्राइवर खुले मैदान में ही गाड़ी चला सकते हैं।

कितने दिन का बनता है ड्राइविंग लाइसेंस

लर्निंग लाइसेंस की वैधता केवल 6 महीने है। अगर आप इसे परमानेंट बनवाना चाहते हैं तो 30 दिनों के बाद स्थाई लाइसेंस के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ