Ev two wheeler in india: चल मेरी लूना! कुछ याद आया। 1970 के दशक में यह जिंगल हर बच्चे की जुबान पर चढ़ा हुआ था। क्योंकि उस समय पहली बार भारतीय बाजार में Kinetic Luna लॉन्च हुई थी। इसकी डिमांड का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि हर दिन इसकी 2000 यूनिट्स बिकती थी। अब 2023 में Kinetic Luna का EV वर्जन लॉन्च होने वाला है।
और पढ़िए –Electric Scooter: दमदार फीचर्स के साथ लॉन्च हुआ ये इलेक्ट्रिक स्कूटर, सिंगल चार्ज पर चलेगा 172 km
65000 कीमत, सिंगल चार्ज में 70 किलोमीटर तक चलेगी
कंपनी जोरशोर से इसकी तैयारी कर रही है। जानकारी के मुताबिक कंपनी ने इसके इलेक्ट्रिक मॉडल का चेसिस और अन्य असेंबलियों का उत्पादन शुरू कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार काइनेटिक ग्रीन एनर्जी एंड पावर सॉल्यूशंस इस EV की बिक्री करेगी। मार्च 2023 तक इसके बाजार में आने का अंदाजा लगाया जा रहा है। इसकी शुरूआती कीमत 65000 हो सकती है। यह सिंगल चार्ज में 70 किलोमीटर तक चलेगी। हालांकि कंपनी ने फिलहाल आधिकारिक तौर पर इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया है। इसकी बैटरी पैक के बारे में अभी कुछ बताया नहीं गया है।
5000 यूनिट्स का होगा उत्पादन
फिलहाल शुरूआत में हर माह इसकी 5000 यूनिट्स के निर्माण करने की योजना है। महाराष्ट्र के अहमदनगर में डेडिकेटेड प्रॉडक्शन लाइन इसकी मुख्य चेसिस, मुख्य स्टैंड, साइड स्टैंड और स्विंग आर्म सहित सभी प्रमुख पार्ट्स बना रही है। यह पूरी तरह इलेक्ट्रिक पावरस्ट्रेन पर होगी। मीडियो रिपोर्ट्स के अनुसार दुपहिया सेंगमेंट में भार ढोने वाले, सवारी के आवाजाही के लिए यह बेस्ट होगा। बाजार में यह लोड कैरियर श्रेणी को एक ऑल-इलेक्ट्रिक लास्ट-माइल मोबिलिटी देगा।
और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
Tata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
3 hrs agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
8 hrs agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
9 hrs agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
11 hrs ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
2 days agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
2 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
2 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
2 days agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
3 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines