कम कीमत में आ रही सनरूफ वाली यह SUV कार, फीचर्स ऐसे की लंबे सफर में नहीं होगी थकान, जानें माइलेज
Edited By Amit Kasana

हुंडई कार
Edited By Amit Kasana

हुंडई कार
SUV Cars: इंडियन बाजार में इन दिनों एसयूवी कार हाई डिमांड पर हैं। इसी के मद्देनजर कार निर्माता कंपनियां अपने पॉपुलर मॉडल में कुछ न कुछ अपडेट कर मार्केट में पेश करती हैं। इसी कड़ी में Hyundai की एक धाकड़ एसयूवी है Venue N Line. इस एसयूवी में गजब के सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं।
कार में सनरूफ, ऑटोमेटिक डुअल कलच जैसे एडवांस फीचर्स हैं। डुअल कलच से राइडर को इसे चलाने में आसानी होती है। लॉन्ग रूट पर यह चालक की थकान कम करने के लिए मददगार है। कार में कंपनी ने 998 cc का बड़ा इंजन दिया है। कार में पांच कलर ऑप्शन मिलते हैं।

कार का दमदार इंजन 118.41 Bhp की हाई पावर देता है। इसमें पांच लोगों की सीटिंग कैपेसिटी है, जो इसे कंप्लीट फैमिली कार बनाती है। पेट्रोल इंजन के साथ यह कार शुरूआती कीमत 12.67 लाख से 13.81 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलती है।
फिलहाल कंपनी इसमें दो वेरिएंट N6 और N8 ऑफर करती है। इसमें टर्बो इंजन का भी ऑप्शन है। रफ्तार के दिवानों के लिए इसमें 7 स्पीड ट्रांसमिशन दिया गया है। इसमें ड्राइविंग के तीन मोड Normal, Eco और Sport मिलते हैं। जो सिटी व ऑफ रोडिंग पर बेहद स्मूथ ड्राइव देते हैं।
कार में 8 इंच का टचस्क्रीन सिस्टम, डैश कैम, एलेक्सा और गूगल वॉयस असिस्टेंट सपोर्ट, सिंगल-पैन सनरूफ, वायरलेस फोन चार्जिंग, पैडल शिफ्टर्स, क्रूज़ कंट्रोल, फोर-वे पावर्ड ड्राइवर सीट और एयर प्यूरीफायर जैसे एडवांस फीचर्स हैं।
सेफ्टी के लिए कार में छह एयरबैग, EBD के साथ ABS, ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक, हिल-असिस्ट का फीचर दिया गया है। कार में व्हीकल स्टेबिलिटी मैनेजमेंट (VSM), टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS), इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC) और ISOFIX चाइल्ड-सीट एंकरेज जैसे फीचर्स हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: