6.90 लाख में मिल रही Hyundai की यह 5 सीटर कार, फ्यूचरिस्टिक लुक के साथ देती है 27 की माइलेज

Hyundai Exter features details in hindi: यह कॉम्पैक्ट एसयूवी कार है, इसमें सीएनजी का भी ऑप्शन मिलता है। कार में डैशकैम दिया गया है।

Hyundai Exter

Hyundai Exter features details in hindi: मिडिल क्लास फैमिली को किफायती कीमत पर कार चाहिए। लोग ऐसी कार ज्यादा पसंद करते हैं जो हाई माइलेज दे। इसी क्रम में हुंडई की एक नई स्मार्ट कार है Exter. हाल ही में इसे 2024 Indian Car of the Year (ICOTY) का खिताब मिलता है। जिसके बाद एक बार फिर यह कार चर्चा में है।

विज्ञापन

नीचे दिए वीडियो पर क्लिक कर देखें Hyundai Exter

विज्ञापन

कम कीमत में सीएनजी कार

वेबसाइट motoroctane के अनुसार इस कार पर लंबा वेटिंग पीरियड है। दिल्ली, हैदराबाद और चेन्नई में इस कार का वेटिंग टाइम 4 महीने है। वहीं, मुंबई, पुणे और कोलकता में यह समय 3 से 3.5 माह है। इसके अलावा बेंगलुरु में इसकी सबसे अधिक डिमांड है, यहां इसका वेटिंग पीरियड करीब 8 माह है। Hyundai Exter का बेस मॉडल  6.90 लाख रुपये एक्स शोरूम में आता है। वहीं, इसका टॉप मॉडल 11.87 लाख रुपये में ऑफर किया जा रहा है। इस कार में सीएनजी का भी ऑफर है। सीएनजी में इसके दो वेरिएंट आते हैं। सीएनजी बेस वेरिएंट की कीमत 9.54 लाख रुपये एक्स शोरूम  है।

कार में हाई स्पीड फोर सिलेंडर इंजन

हुंडई की इस कार में मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन मिलते हैं। मैनुअल के मुकाबले ऑटोमैटिक को चलाने में थकान कम होती है। Hyundai Exter में कुल चार वेरिएंट आते दिए गए हैं। कार के अलग-अलग वेरिएंट में 19.2 से लेकर 27.1 kmpl तक की माइलेज निकलती है। कार में 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन आता है। कार का फोर सिलेंडर इंजन हाई पावर जनरेट करता है।

विज्ञापन

कार में मिलते हैं यह जबरदस्त फीचर्स

कार में split हेडलैम्प दिए गए हैं, इसमें रियर में एसी वेंट मिलते हैं। यह कार एलईडी लाइट के साथ आती हे। कार में डैशकैम, वायरलेस चार्जर और सनरूफ का भी ऑप्शन मिलता है। इसमें पिलर माउटेंड ORVM दिए गए हैं। Exter compact SUV सेगमेंट की कार है, जिसमें बेहद स्टाइलिश फ्रंट ग्रिल दी गई।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ