---विज्ञापन---

ऑटो angle-right

Honda Elevate: 6 जून को उठेगा पर्दा, जानें इस मिड-साइज एसयूवी में क्या सब मिलेगा

Honda Elevate: होंडा की अपकमिंग मिड-साइज एसयूवी Elevate पर से 6 जून को पर्दा उठ सकता है। कंपनी ने इसकी पूरी तैयारी कर ली है। बताया जा रहा है कि कंपनी इसे सबसे पहले भारत में ही पेश करेगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इसमें 1.5 लीटर का 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलेगा। कार में 6 स्पीड […]

---विज्ञापन---

Honda Elevate: होंडा की अपकमिंग मिड-साइज एसयूवी Elevate पर से 6 जून को पर्दा उठ सकता है। कंपनी ने इसकी पूरी तैयारी कर ली है। बताया जा रहा है कि कंपनी इसे सबसे पहले भारत में ही पेश करेगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इसमें 1.5 लीटर का 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलेगा।

कार में 6 स्पीड मैनुअल ऑटोमेट्रिक ट्रांसमिशन

कार का धाकड़ इंजन 145 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। कार में 6 स्पीड मैनुअल ऑटोमेट्रिक ट्रांसमिशन मिलेगा। इस मिड-साइज एसयूवी में हाइब्रिड टेक्नोलॉजी होगी। बाजार में यह कार Hyundai Creta, Maruti Grand Vitara और Kia Seltos को टक्कर देगी।

---विज्ञापन---

एलिवेट में सेफ्टी का रखा गया है खास ध्यान

कंपनी की यह N7X Concept कार है। एलिवेट में सेफ्टी का खास ध्यान रखते हुए एडवांस ड्राइविंग असिस्टेंट सिस्टम (ADAS) दिया जाएगा। इसमें 1.5L iVTEC पेट्रोल इंजन और 1.5L Atkinson इंजन दो ऑप्शन मिलने का अनुमान है। Atkinson इंजन 253 Nm की धाकड़ पीक टॉर्क जेनरेट करता है। यह इंजन 126 bhp की दमदार पावर देता है।

LED हैंडलैंप, circular fog lamps  

कंपनी ने कार की कीमत और लॉन्च डेट के बारे में कोई खुलासा नहीं किया है। अनुमान है यह कार शुरूआती कीमत 10 लाख एक्स शोरूम में मिलेगी। इसमें हाई बीम लाइट, क्रूज कंट्रोल, lane keep assist, road departure mitigation और ऑटोमेटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग सिस्टम जैसे फीचर्स दिए जा सकते है। यह एसयूवी 4.3 मीटर की होगी।  इसमें इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, लेन वॉच सिस्टम और एक 360 डिग्री कैमरा मिलेगा। इसमें छह एयरबेग, ESC, VSM, हिल लॉन्च असिस्टेंट मिलेगा। इसमें LED हैंडलैंप, circular fog lamps और डीआरएल हैं।

---विज्ञापन---

(Valium)

First published on: May 15, 2023 04:42 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola