Honda की नई धांसू इलेक्ट्रिक वैन, चलाएगी घर के पंखे और बल्‍ब, 210 Km की रेंज

Honda electric N Van e: होंडा ने ग्लोबल मार्केट में अपनी नई धांसू वैन N Van e लॉन्च करने की तैयारी कर ली है। यह इलेक्ट्रिक वैन होगी, जो एक बार फुल चार्ज होने पर लगभग 210 Km तक चलेगी। इतना ही नहीं जरूरत पड़ने पर इस बिग साइज वैन से घर में बिजली सप्‍लाई […]

---विज्ञापन---

Honda electric N Van e: होंडा ने ग्लोबल मार्केट में अपनी नई धांसू वैन N Van e लॉन्च करने की तैयारी कर ली है। यह इलेक्ट्रिक वैन होगी, जो एक बार फुल चार्ज होने पर लगभग 210 Km तक चलेगी। इतना ही नहीं जरूरत पड़ने पर इस बिग साइज वैन से घर में बिजली सप्‍लाई कर पंखे, बल्‍ब आदि भी चलाए जा सकते हैं।

हल्का कमर्शियल व्हीकल 

जानकारी के अनुसार N-Van e में सीट को फोल्‍ड कर सामान रखने के लिए स्पेस को बढ़ा सकते हें। इसमें तीन वेरिएंट L4, FUN और L2 ऑफर किए जाएंगे। electrek की रिपोर्ट के अनुसार होंडा ने साल 2022 में इसका ऐलान किया था। Honda electric N Van e

Honda electric N Van e

इन दिन होगी पेश

यह वैन हल्के कमर्शियल कंपनी ईवी वाहन की श्रेणी में होगी। N-Van e में लोगों की जरूरत के अनुसार मॉडिफाई करवाया जा सकता है। इस वैन में 1500 W की क्षमता का बैटरी पैक है। वैन में ECON मोड है जो बिजली की खपत को कम करने में मदद करता है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आगामी 28 अक्‍टूबर को जापान में होने वाले मोबिलिटी शो में इस वैन का प्रोटोटाइप दिखाया जाएगा।

5 डोर वैन में फ्रंट व्हील ड्राइव

अनुमान है कि N-Van e इंडियन करेंसी के अनुसार शुरुआती कीमत 8.31 लाख रुपये एक्स शोरूम में ऑफर किया जाएगा। इस वैन की लंबाई 3,395 mm की है। इसकी चौड़ाई 1,475 mm और हाइट 1,950 mm की है। यह कंपनी की 5 डोर वैन है जिसमें फ्रंट व्हील ड्राइव मिलता है।

Honda electric N Van e

Honda electric N Van e

छह कलर ऑप्शन

अनुमान है कि वैन में 2,520 mm का व्हीलबेस मिल सकता है। इस वैन में 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलेगा। इसमें छह कलर ऑफर किए जा सकते हैं। इसमें 350 kg लोड क्षमता होगी। वैन में ग्राउंड से स्टोरेज फ्लोरबोर्ड तक 525 mm का स्पेस दिया गया है। इसमें बड़े टायर इसका लुक्स एन्हांस करते हैं।

First published on: Oct 02, 2023 05:39 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें