Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

ऑटो

सिर्फ महाराष्ट्र में 50 लाख लोगों ने खरीदा यह स्कूटर! 25 साल से सड़कों पर कर रहा राज

महाराष्ट्र में इस स्कूटर ने ऐसा भरोसा जीता कि 25 साल में 50 लाख लोग इसे घर ले गए. आखिर क्या है इसकी सफलता का राज माइलेज, रीसेल वैल्यू या जबरदस्त सर्विस नेटवर्क? जानिए पूरी डिटेल्स

Author
Written By: Mikita Acharya Updated: Feb 26, 2026 17:01
सिर्फ महाराष्ट्र में 50 लाख लोगों ने खरीदा यह स्कूटर

महाराष्ट्र जैसे बड़े और तेज रफ्तार राज्य में अगर किसी एक स्कूटर ने घर-घर तक अपनी पहचान बनाई है, तो वह है Activa. बीते 25 सालों में इस स्कूटर ने ऐसा भरोसा जीता कि सिर्फ महाराष्ट्र में ही इसकी कुल बिक्री 50 लाख (5 मिलियन) के पार पहुंच गई. यह आंकड़ा सिर्फ बिक्री नहीं, बल्कि ग्राहकों के विश्वास की कहानी भी कहता है.

25 साल में 50 लाख का आंकड़ा पार

---विज्ञापन---

Honda Motorcycle and Scooter India (HMSI) ने घोषणा की है कि Honda Activa ने महाराष्ट्र में 5 मिलियन यानी 50 लाख की कुल बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है. यह उपलब्धि 25 सालों में हासिल हुई है. इससे साफ है कि इतने लंबे समय तक ग्राहकों ने इस स्कूटर को लगातार पसंद किया.

इन शहरों से मिली सबसे ज्यादा मजबूती

---विज्ञापन---

महाराष्ट्र के बड़े शहर जैसे Pune, Mumbai, Thane, Nagpur और Navi Mumbai ने इस उपलब्धि में अहम भूमिका निभाई. इन शहरों में दोपहिया वाहन आज भी रोजमर्रा की जिंदगी का जरूरी हिस्सा हैं. ऑफिस जाना हो, बाजार का काम हो या परिवार के साथ छोटी दूरी तय करनी हो, स्कूटर सबसे आसान साधन माना जाता है.

रीसेल वैल्यू और भरोसेमंद परफॉर्मेंस

Activa की मजबूत रीसेल वैल्यू और आसान मेंटेनेंस इसकी लोकप्रियता का बड़ा कारण रही है. महाराष्ट्र में कई लोग इसे लंबे समय के निवेश के रूप में देखते हैं. यह स्कूटर शहर और कस्बों दोनों इलाकों में आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है. इसकी टिकाऊ क्वालिटी और रोजमर्रा के इस्तेमाल में सहजता ने इसे हर उम्र के लोगों के बीच पसंदीदा बना दिया है.

समय के साथ बदलती तकनीक

Activa ने समय-समय पर खुद को अपडेट किया है. नई तकनीक और बेहतर राइडिंग अनुभव ने इसे परिवारों की पहली पसंद बनाए रखा. कंपनी ने इलेक्ट्रिक सेगमेंट में कदम रखते हुए ACTIVA e भी पेश की, जिससे ग्राहकों को एक नया विकल्प मिला.

स्कूटर और बाइक की बड़ी रेंज

Activa 110cc और 125cc इंजन विकल्प में उपलब्ध है. इसके अलावा कंपनी की स्कूटर लाइन-अप में Honda Dio (110cc, 125cc और 125-X) शामिल है. मोटरसाइकिल सेगमेंट में कंपनी 100-110cc से लेकर 180-200cc तक कई मॉडल बेचती है, जिनमें Shine 100, Livo, Shine 125, SP125, Unicorn, Hornet 2.0 और NX200 जैसे नाम शामिल हैं.

कंपनी ने EV सेगमेंट में ACTIVA e: और QC1 इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ एंट्री की है. वहीं प्रीमियम मोटरसाइकिल रेंज के लिए BigWing Topline और BigWing शोरूम फॉर्मेट भी मौजूद हैं, जहां 200cc से 1800cc तक की बाइक्स बेची जाती हैं, जिनमें CB350 सीरीज से लेकर Gold Wing Tour जैसे मॉडल शामिल हैं.

ये भी पढ़ें- न कोर्ट-कचहरी का चक्कर, न लगानी पड़ेगी लाइन! घर बैठे 2 मिनट में भरें ट्रैफिक चालान, जानें प्रॉसेस

First published on: Feb 26, 2026 05:01 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.