हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

48 kmpl की माइलेज, 85 Kmph की टॉप स्पीड, Honda के इस न्यू जनरेशन स्कूटर की कीमत बस इतनी सी...

होंडा के इस स्कूटर में दोनों टायरों पर ड्रम ब्रेक दिए गए हैं, इसमें आगे 12 इंच और रियर में 10 इंच का टायर साइज मिलता है। इस स्कूटर में 18 लीटर का अंडरसीट स्टोरेज आता है।

विज्ञापन
Honda Activa 6G

Honda Activa 6G: होंडा अपने स्कूटर में दमदार इंजन पावर और न्यू जनरेशन फीचर्स देता है। इसी कड़ी में कंपनी का एक धाकड़ स्कूटर है Honda Activa 6G. यह स्कूटर शुरुआती कीमत 76234 रुपये एक्स शोरूम में मिल रहा है। स्कूटर का टॉप मॉडल 96984 रुपये ऑन रोड पर ऑफर किया जा रहा है। बता दें एक्टिवा कंपनी का सबसे अधिक बिकने वाला स्कूटर है। मई 2024 में कंपनी ने Honda Activa 6G और Activa 125 के मिलाकर कुल 216352 यूनिट्स स्कूटर्स की बिक्री की है।

स्कूटर 85 Kmph की टॉप स्पीड देता है

Honda Activa 6G के फीचर्स की बात करें तो ये स्कूटर 109.51 cc के दमदार इंजन के साथ मिलता है। हाई पिकअप के लिए इसमें 7.73 bhp की पावर जनरेट होती। स्कूटर में बड़ी हेडलाइट और कम्फर्टेबल हैंडल बार दिया गया है, जिसे लॉन्ग रूट पर चलाने वाले को थकान नहीं होती। यह हाई स्पीड स्कूटर है, जो सड़क पर 85 Kmph की टॉप स्पीड देता है। होंडा के इस स्कूटर में कुल करीब 9 वेरिएंट ऑफर किए जा रहे हैं। स्कूटर में सिंगल पीस आरामदायक सीट और ट्यूबलेस टायर दिए गए हैं।

 

Activa 6G 
Key Highlights
Engine Capacity 109.51 cc
Mileage 48 kmpl
Kerb Weight 106 kg
Fuel Tank Capacity 5.3 litres
Max Power 7.73 bhp
Top Speed 85 kmph

 

इसमें 5.3 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है।

Honda Activa 6G में लंबी दूरी के सफर के लिए 5.3 लीटर की फ्यूल कैपेसिटी दी है। स्कूटर का कुल वजन 106 kg का है, जिससे इसे तेज स्पीड में कंट्रोल करना आसान है। यह स्कूटर कुल छह कलर ऑप्शन में अवेलेबल है। स्कूटर में न्यू जनरेशन के लिए अलॉय व्हील और हाई पावर जनरेट होती है। यह स्कूटर सिंपल हैंडलबार और रियर व्यू मिरर के साथ आता है। इसमें स्टाइलिश टेललाइट और बड़ी हेडलाइट मिलती है।

विज्ञापन

 

Honda Activa 6G

 

12 इंच के टायर साइज और एडवांस सेफ्टी फीचर्स

Activa 6G में दोनों टायरों पर ड्रम ब्रेक दिए गए हैं। इसके अलावा एडिशन सेफ्टी के लिए इसमें कंबांइड ब्रेकिंग सिस्टम मिलता है, यह सिस्टम तेज रफ्तार में ब्रेक लगाने पर स्कूटर को कंट्रोल करने में मदद करता है। स्कूटर के आगे 12 इंच और रियर में 10 इंच के टायर साइज दिए गए हैं। स्कूटर में 18 लीटर का अंडरसीट स्टोरेज मिलता है। बाजार में ये स्कूटर TVS Jupiter, Suzuki Access 125, Yamaha Fascino 125 और Hero Xoom जैसे धाकड़ स्कूटरों से मुकाबला करता है।

विज्ञापन

 

ये भी पढ़ें: Royal Enfield को टक्कर देती है ये बाइक, 17 लीटर का फ्यूल टैंक और 348cc का धाकड़ इंजन, जानें कीमत

ये भी पढ़ें: Yamaha टू व्हीलर लवर्स की बल्ले-बल्ले, सस्ते में मिल रहे ये 2 स्कूटर, 49 Kmpl की माइलेज

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Royal Enfield की इस स्मार्ट बाइक में 17 इंच के व्हील, 36 की माइलेज; Harley-Davidson को देती है टक्कर

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola