सेफ्टी में फिसड्डी है Maruti की यह हाई सेल कार, देती है 34 की माइलेज और कीमत 5.54 लाख

Maruti Suzuki Wagon R safety details in hindi: बीते नवंबर में Maruti Suzuki Wagon R के कुल 16567 यूनिट्स की सेल हुई। Global NCAP क्रैश टेस्ट में इसे 34 में से कुल 19.69 प्वाइंट दिए गए थे।

---विज्ञापन---

Maruti Suzuki Wagon R safety details in hindi: मारुति सुजुकी की Wagon R लगातार बीते दो माह से कंपनी की हाई सेल कार बनकर सामने आई है। लेकिन क्या आपको पता है कि इस कार को 2023 Global NCAP सेफ्टी क्रेश टेस्ट में केवल 1 स्टार रेटिंग मिली थी। जानकारी के अनुसार बीते नवंबर में Maruti Suzuki Wagon R के कुल 16567 यूनिट्स की सेल हुई जो इस माह में मारुति सुजुकी की गाड़ियों में बिकने वाली सबसे अधिक है। इसके अलावा नवंबर 2023 में Wagon R के बाद Dzire की 15965 यूनिट्स और Swift के कुल 15311 यूनिट्स की सेल हुई है। वहीं, अक्टूबर 2023 में नवंबर के मुकाबले Wagon R के 5513 यूनिट्स ज्यादा कुल 22080 कारों की बिक्री हुई थी।

नीचे दी वीडियो पर क्लिक कर देखें Maruti Wagon R Pros & Cons

क्रैश टेस्ट में 34 में से कुल 19.69 नंबर

Wagon R को 2023 Global NCAP क्रैश टेस्ट में 34 में से कुल 19.69 प्वाइंट दिए गए थे। इसे एडल्ट क्रैश में 1 स्टार की रेटिंग और चाइल्ड सेफ्टी में 0 स्टार दिए गए हैं। जबकि इससे पहले 2019 Global NCAP क्रैश टेस्ट में इसे सेफ्टी रेटिंग में 2 स्टार मिले थे। कार में मिलने वाले सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो इसमें रियर पार्किंग सेंसर है, जो कार को बैक करते हुए अलर्ट जारी करता है। इसके अलावा कार के ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन में हिल होल्ड असिस्ट का फीचर मिलता है। यह फीचर सेंसर से ऑटोमैटिक रूप से चलता है, जिससे ऊंचाई पर कार पीछे खिसकने से रोकने में मदद मिलती है। इस कार में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम भी मिलता है, जो चारों पहियों को हाई स्पीड के दौरान कंट्रोल रखता है।

5 सीटर हैचबैक कार

Maruti Wagon R 5 सीटर हैचबैक कार है। इसमें चार वेरिएंट LXi, VXi, ZXi, और ZXi+ आते हैं। इस कार में 998 cc और 1197 cc का इंजन दिया गया है। कार में पेट्रोल और सीएनजी दो इंजन ऑप्शन मिलते हैं। कार अलग-अलग वेरिएंट में 55.92 से लेकर 88.5 bhp तक की पावर जनरेट करती है। इसमें पेट्रोल पर मैक्सिमम 25.19 kmpl और सीएनजी पर 34.05 km/kg तक की माइलेज निकल जाती है। कार का बेस मॉडल 5.54 लाख और टॉप मॉडल 7.42 लाख रुपये एक्स शोरूम प्राइस में मिलता है। कार में 341 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है।

First published on: Dec 19, 2023 01:14 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें