Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

ऑटो

Thar से Creta तक…खराब सड़कों के लिए सबसे दमदार हैं ये कारें, इनका ग्राउंड क्लियरेंस है सबसे ज्यादा, देखें लिस्ट

अगर आप ऐसी कार खरीदना चाहते हैं जो गड्ढों, बड़े स्पीड ब्रेकर और खराब सड़कों पर भी बिना नीचे लगे आसानी से निकल जाए, तो हाई ग्राउंड क्लियरेंस बेहद जरूरी हो जाता है. भारत में कई ऐसी कारें हैं जिनका ग्राउंड क्लियरेंस काफी ज्यादा है और वे खराब रास्तों पर भी आराम से चल सकती हैं. आइए देखते हैं इनकी लिस्ट…

Author
Written By: Mikita Acharya Updated: Mar 5, 2026 11:09
भारत की हाई ग्राउंड क्लियरेंस कारें.

High Ground Clearance Cars In India: भारत की सड़कों पर ड्राइव करना हमेशा आसान नहीं होता. कहीं बड़े-बड़े स्पीड ब्रेकर, कहीं गहरे गड्ढे और बारिश के मौसम में पानी से भरी सड़कें ऐसी परिस्थितियों में कार का ग्राउंड क्लियरेंस बेहद अहम हो जाता है. अगर कार का ग्राउंड क्लियरेंस ज्यादा है तो खराब रास्तों पर भी उसे चलाना आसान हो जाता है और बार-बार गाड़ी के नीचे लगने की चिंता भी नहीं रहती. यही वजह है कि आजकल SUV और क्रॉसओवर के साथ-साथ कुछ हैचबैक और सेडान में भी अच्छा खासा ग्राउंड क्लियरेंस दिया जा रहा है. अगर आप ऐसी कार की तलाश में हैं जो खराब सड़कों पर भी आराम से चल सके, तो यहां हम भारत की कुछ बेहतरीन हाई-ग्राउंड क्लियरेंस कारों के बारे में बता रहे हैं.

खराब सड़कों के लिए टॉप-5 एसयूवी

Mahindra Thar- ऑफ-रोडिंग के लिए शानदार SUV

Mahindra Thar अपनी दमदार ऑफ-रोड क्षमता के लिए जानी जाती है. 226mm के ग्राउंड क्लियरेंस के साथ यह खराब रास्तों, कीचड़ और पानी भरी सड़कों पर भी आसानी से चल सकती है. इसका छोटा व्हीलबेस और बेहतर एप्रोच-डिपार्चर एंगल इसे मुश्किल रास्तों पर भी मजबूत पकड़ देता है.

---विज्ञापन---

नई जेनरेशन थार में पहले के मुकाबले ज्यादा आरामदायक सस्पेंशन दिया गया है, जिससे शहर में चलाना भी आसान हो गया है. ऊंची ड्राइविंग पोजिशन के कारण ड्राइवर को सड़क साफ दिखाई देती है. अगर आप एडवेंचर पसंद करते हैं या ऐसी SUV चाहते हैं जो हर तरह के रास्ते पर चल सके, तो थार एक शानदार विकल्प है.

Kia Sonet- कॉम्पैक्ट SUV में अच्छा ग्राउंड क्लियरेंस

Kia Sonet एक कॉम्पैक्ट SUV है लेकिन इसका ग्राउंड क्लियरेंस काफी अच्छा है. करीब 205mm के आसपास ग्राउंड क्लियरेंस होने के कारण यह बड़े स्पीड ब्रेकर और खराब रास्तों को आसानी से पार कर लेती है. इसका साइज छोटा होने के कारण शहर में ड्राइव करना और पार्क करना भी आसान रहता है.

---विज्ञापन---

Sonet का सस्पेंशन भी इस तरह सेट किया गया है कि खराब सड़क का असर केबिन तक कम पहुंचे. खासकर इसका डीजल इंजन पावर और माइलेज दोनों के मामले में अच्छा माना जाता है. अगर आप ऐसी SUV चाहते हैं जो स्टाइलिश भी हो और रोजमर्रा की ड्राइविंग में भी काम आए, तो Kia Sonet एक अच्छा विकल्प है.

Tata Nexon- सेफ्टी और ग्राउंड क्लियरेंस का बेहतरीन कॉम्बिनेशन

Tata Nexon भारत की सबसे लोकप्रिय सबकॉम्पैक्ट SUV में से एक है. इसका ग्राउंड क्लियरेंस 209mm है, जिससे यह खराब सड़कों और गड्ढों पर भी आराम से चल सकती है. Nexon की खास बात यह है कि यह अच्छी ड्राइविंग स्टेबिलिटी के साथ आता है, इसलिए हाईवे पर भी यह काफी संतुलित महसूस होती है.

सुरक्षा के मामले में भी Nexon को 5-स्टार Global NCAP रेटिंग मिल चुकी है, जो इसे इस सेगमेंट में काफी भरोसेमंद बनाती है. मजबूत बॉडी, अच्छा सस्पेंशन और ऊंचा ग्राउंड क्लियरेंस मिलकर इसे भारतीय सड़कों के लिए एक शानदार SUV बनाते हैं.

Tata Harrier- बड़ी SUV और शानदार रोड प्रेजेंस

Tata Harrier एक मिड-साइज SUV है जिसमें 205mm का ग्राउंड क्लियरेंस मिलता है. इसकी सबसे खास बात इसका प्लेटफॉर्म है, जो Land Rover से प्रेरित OmegaArc प्लेटफॉर्म पर आधारित है. इसी वजह से यह खराब रास्तों पर भी काफी स्थिर और आरामदायक रहती है.

Harrier लंबी दूरी की ड्राइव के लिए भी अच्छी मानी जाती है. ऊंचा ग्राउंड क्लियरेंस होने से पानी भरी सड़कों या ऊंचे स्पीड ब्रेकर पर भी गाड़ी के नीचे लगने का डर नहीं रहता. साथ ही इसकी चौड़ी बॉडी और लंबा व्हीलबेस इसे हाईवे पर काफी स्थिर बनाते हैं.

Hyundai Creta- आराम और ऊंचे ग्राउंड क्लियरेंस का बेलेंस

Hyundai Creta भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV में से एक है. इसका ग्राउंड क्लियरेंस 190mm है, जो भारतीय सड़कों के लिए काफी अच्छा माना जाता है. Creta की खासियत यह है कि इसमें ऊंचा ग्राउंड क्लियरेंस होने के बावजूद राइड क्वालिटी काफी स्मूद रहती है.

इसका सस्पेंशन सड़क के झटकों को अच्छी तरह संभाल लेता है, जिससे लंबी ड्राइव में भी थकान कम होती है. साथ ही इसमें कई इंजन ऑप्शन और ढेर सारे फीचर्स मिलते हैं, जो इसे फैमिली SUV के तौर पर काफी लोकप्रिय बनाते हैं.

भारत में हाई-ग्राउंड क्लियरेंस कारों की लिस्ट

कारग्राउंड क्लियरेंसइंजनमाइलेजएक्स-शोरूम कीमत(रुपये)
Mahindra Thar226 mm2.0L पेट्रोल / 2.2L डीजल10-15 kmpl11.50-17.60 लाख
Kia Sonet211 mm1.2L पेट्रोल / 1.5L डीजल18.4-24.1 kmpl8-15.60 लाख
Tata Nexon209 mm1.2L पेट्रोल / 1.5L डीजल17-24 kmpl8-15.60 लाख
Tata Harrier205 mm2.0L डीजल14-16 kmpl15-26.50 लाख
Hyundai Creta190 mm1.5L पेट्रोल / 1.5L डीजल17-21 kmpl11.11-20.50 लाख
Renault Kwid184 mm1.0L पेट्रोल21 kmpl4.70-6.45 लाख
Renault Triber182 mm1.0L पेट्रोल19 kmpl6.10-8.97 लाख
Tata Tiago NRG181 mm1.2L पेट्रोल / 1.2L CNG20 kmpl7.20-8.20 लाख
Maruti Suzuki S-Presso180 mm1.0L पेट्रोल25 kmpl4.26-6.12 लाख
Volkswagen Virtus179 mm1.0L / 1.5L पेट्रोल18-20 kmpl11.56-19.40 लाख

ग्राउंड क्लियरेंस क्या होता है और क्यों जरूरी है?

ग्राउंड क्लियरेंस का मतलब है सड़क और कार के सबसे निचले हिस्से के बीच की दूरी. यह जितनी ज्यादा होगी, कार उतनी ही आसानी से गड्ढों, स्पीड ब्रेकर और ऊबड़-खाबड़ रास्तों को पार कर सकती है. भारत जैसे देश में जहां सड़कें हर जगह एक जैसी नहीं हैं, वहां ज्यादा ग्राउंड क्लियरेंस वाली कार चलाना काफी फायदेमंद साबित होता है. इससे बारिश में पानी भरी सड़कों या खराब रास्तों पर भी ड्राइव करना आसान हो जाता है.

ये भी पढ़ें- CNG कार मालिक जरूर पढ़ें…गाड़ी कम दे रही माइलेज, ये 4 छोटी गलतियां हैं वजह

First published on: Mar 05, 2026 11:06 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.