---विज्ञापन---

ऑटो angle-right

ये हैं 100 km की रेंज देने वाले 5 EV Scooters, सिंगल चार्ज पर करेंगे Murthal से Up Down

Electric scooter above 100 km range details in hindi: ये स्कूटर न्यू जनरेशन को ध्यान में रखकर बेहद स्टाइलिश लुक में आते हैं। इनमें अलॉय व्हील और डिस्क ब्रेक दिए गए हैं।

---विज्ञापन---

Electric scooter above 100 km range details in hindi: ईवी स्कूटर्स में हाई ड्राइविंग रेंज की ज्यादा डिमांड रहती है। आइए आपको बाजार में मौजूद ऐसे इलेक्ट्रिक स्कूटरों के बारे में बताते हैं जो किफायती कीमत पर मिलते हैं और इनमें 100 किलोमीटर से ज्यादा तक की रेंज मिलती है। एक उदाहरण दें तो सेंट्रल दिल्ली से मुरथल तक का डिस्टेंस लगभग 48.4 km का है यानि सिंगल चार्ज पर हम इन ई टू व्हीलर्स पर आसानी से अप डाउन कर सकते हैं।

OLA S1 Pro Gen 2

ओला का यह गुडलुकिंग स्कूटर एक बार फुल चार्ज होने पर 195 Km तक चलता है। इसकी सीट हाइट 805 mm की है, इसे तेज स्पीड में कंट्रोल करना आसान है। स्कूटर की टॉप स्पीड 120 Kmph की है, जिससे यह हाई परफॉमेंस स्कूटर बनता है। इसमें पांच वेरिएंट आते हैं। OLA S1 Pro में 5000 W की पावर मोटर दी गई है। स्कूटर 1.62 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलता है।

---विज्ञापन---

TVS iQube

स्कूटर 1.44 लाख रुपये एक्स शोरूम में आता है। सिंगल चार्ज पर यह स्कूटर 100 Km की ड्राइविंग रेंज देता है। TVS iQube में 2 वेरिएंट ऑफर किए जा रहे हैं। इसके आगे और पीछे दोनों टायरों में ड्रम ब्रेक दिए गए हैं। स्कूटर 4.2 सेकंड में 40 kmph तक कही स्पीड पकड़ लेता है।

वीडियो पर क्लिक कर देखें Electric scooter above 100 km range

---विज्ञापन---

Bajaj Chetak

कंपनी इसमें Chetak Urbane 1.22 लाख और Chetak Premium 1.37 लाख (दोनों एक्स शोरूम प्राइस) दो वेरिएंट ऑफर कर रही है। Premium में 3.2 kWh की बैटरी पैक के साथ 126 km की ड्राइविंग रेंज मिलती है। वहीं, Urbane वेरिएंट एक बार फुल चार्ज होने पर 113 km तक की रेंज निकलती है। इस स्कूटर में 10 कलर आते हैं।

---विज्ञापन---

Ather 450X

इस स्कूटर में 4 वेरिएंट आते हैं। स्कूटर का बेस वेरिएंट 1.47 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलता है। स्कूटर 111 Km की ड्राइविंग रेंज देता है। इसमें 2.9 kWh और 3.7 kWh का बैटरी पैक मिलता है। इसकी टॉप स्पीड 90 kmph की है।

वीडियो पर क्लिक कर देखें Electric scooter above 100 km range

---विज्ञापन---

Ampere Magnus EX

स्कूटर एक बार फुल चार्ज होने पर 121 Km तक चलता है। यह छह से सात घंटे में फुल चार्ज हो जाता है। स्कूटर में 53 Kmph की टॉप स्पीड जनरेट होती है। इसमें 1200 W की पावर मोटर दी गई है। Magnus EX Standard 1.17 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलता है। इसमें पांच वेरिएंट ऑफर किए जा रहे हैं।

---विज्ञापन---

(emisorasunidas.com)

First published on: Jan 09, 2024 11:14 AM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola