Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

ऑटो

देश में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री ने पकड़ी रफ्तार, 4% की हुई शानदार ग्रोथ

भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की डिमांड लगतार बढ़ रही है। FADA के मुताबिक पिछले महीने बिक्री में 4% की ग्रोथ देखने को मिली है। पिछले महीने इलेक्ट्रिक पैसेंजर वाहनों की 12304 यूनिट्स की बिकी हुई जबकि मई 2024 में यह आंकड़ा केवल 8029 यूनिट्स पर का था।

Author
Written By: News24 हिंदी Updated: Jun 8, 2025 13:07

Electric Vehicle Salesदेश में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री भारत में लगातर बढ़ रही है। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) के आंकड़ों के अनुसार, मई में इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स (EV) की बिक्री का कंट्रीब्यूशन 4% को पार कर गया है जबकि साल 2024 में मई में यह 2.6% था। मई के रिटेल डेटा अप्रैल के 3.5% से 0.5% की बढ़ोतरी  दर्शाते हैं। रिटेल सेल्स के बढ़ते आंकड़े ग्राहकों के द्वारा इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने में अहम् बदलाव को दिखाते हैं। इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री लगतार बढ़ रही है,क्योंकि अब किफायती मॉडल आने लगे हैं। पिचले महीने इलेक्ट्रिक पैसेंजर वाहनों की 12304 यूनिट्स की बिकी हुई जबकि मई 2024 में यह आंकड़ा केवल 8029 यूनिट्स पर का था। FADA के आंकड़ों से पता चलता है कि अप्रैल में रिटेल बिक्री 12,233 यूनिट्स की दर्ज की गई।

---विज्ञापन---

टू-व्हीलर की कैटेगरी का अच्छा प्रदर्शन

FADA की रिपोर्ट्स के मुताबिक मई में ऑटो कंपनियों की बिक्री में अच्छा उछाल देखने को मिला है। बीते साल मई महीने की समान की तुलना में 5% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। टू-व्हीलर की कैटेगरी ने बिक्री के मामले में काफी अच्छा सबसे अच्छा प्रदर्शन किया, जिसमें साल-दर-साल आधार पर 7.3% की बढ़त दर्ज की गई है। देश में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की बिक्री इसलिए भी बढ़ रही है क्योंकि अब वाहन सस्ते और लम्बी रेंज के साथ आने लगे हैं। इतना ही नहीं बैटरी सेटअप पहले से बेहतर हुआ है जिसकी वजह से लोग अब इन्हें खरीदने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं।

---विज्ञापन---

वहीं बात थ्री-व्हीलर की बिक्री में 6.2% की बढ़ोतरी देखने को मिली जबकि ट्रैक्टर सेगमेंट में साल-दर-साल आधार पर 2.7%  की बढ़ोतरी दर्ज की गई। FADA के मुताबिक सेमी-अर्बन/रूरल में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की डिमांड में तेजी देखने को मिली है। माना जा रहा है कि इस बार फेस्टिव सीजन में बिक्री बेहतर होगी। देश में अगले 6 महीने के भीतर कई नए इलेक्ट्रिक  टू-व्हीलर सेगमेंट में कई नए मॉडल दस्तक देने वाले हैं। सिटी राइड के लिए तो इस समय EV सबसे बेस्ट ऑप्शन है।

यह भी पढ़ें: उबड़-खाबड़ सड़कों पर दमदार एवरेज देंगी ये बाइक्स, आपको कौन सी पसंद

First published on: Jun 08, 2025 01:07 PM

संबंधित खबरें