उबड़-खाबड़ सड़कों पर दमदार एवरेज देंगी ये बाइक्स, आपको कौन सी पसंद
अगर आप एक ऐसी बाइक की तलाश में हैं जो खराब रास्तों पर भी निराश होने का मौका न दे तो यहां हम आपके लिए कुछ ऐसी ही किफायती बाइक्स के बारे के जानकारी दे रहे हैं
Edited By Bani Kalra

Edited By Bani Kalra

Cheapest high ground clearance bikes: हमारे देश में अभी सड़कों की हालत बहुत अच्छी नहीं हैं। यही वजह है कि कई टू-व्हीलर इनसे टकरा जाते हैं। ऐसे में जिन बाइक्स में ज्यादा ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है वो हर तरह के रास्तों को पार कर जाती हैं।
यहां हम आपके लिए कुछ ऐसी ही एंट्री लेवल बाइक्स के बारे में जानकारी दे रहे हैं जो खराब से खराब रास्तों को आसानी से पार कर जाती हैं। इतना ही नहीं इनकी कीमत भी आपके बजट में फिट बैठ सकती हैं। आइये जानते हैं…

TVS Radeon एक दमदार बाइक है। 172mm ग्राउंड क्लीयरेंस और हैवी सस्पेंशन की वजह से यह बाइक आसानी से खराब रास्तों पर निकल जाती है। यह बाइक अपने सिंपल डिजाइन और आरामदायक सीट के साथ आती है।इस बाइक में 109.7cc का एयर कूल्ड इंजन जो 8.19PS की पावर और 8.7Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। ये इंजन 4 स्पीड ट्रांसमिशन गियरबॉक्स के साथ आता है। ARAI के मुताबिक यह बाइक 68.6 kmpl की माइलेज ऑफर करती है। हैं। TVS Radeon की दिल्ली में एक्स-शो रूम कीमत 62 हजार रुपये से शुरू होती है।

खराब रास्तों पर हीरो स्प्लेंडर प्लस का कोई जवाब नहीं है। रास्तें कैसे भी हों ये बाइक आसानी से निकल जाती है। इसमें 165 mm का ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है।इंजन की बात करें तो Splendor Plus में 97.2cc, सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया है जो 7.9 bhp की पावर और 8.05 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है, यह इंजन 4 स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। इस बाइक को राइड करना भी काफी आसान है। पीछे बैठने वालों के लिउ यह एक अच्छी बाइक साबित होगी। हैवी ट्रैफिक में आप इसे आसानी से निकाल ले जाते हो। Hero Splendor plus की उत्तर प्रदेश में एक्स-शो रूम कीमत 75,441 रुपये है।

सिंपल डिजाइन की वजह से होंडा की शाइन 100 इस समय ग्राहकों को पसंद आ रही है। Shine 100 की दिल्ली में एक्स-शो रूम कीमत 64,900 रुपये रखी है। इसमें 168 mm ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है साथ ही इसके हैवी सस्पेंशन खराब रास्तों पर निराश होने का मौका नहीं देते। इंजन की बात करें तो बाइक में 98.98 cc का 4 स्ट्रोक, SI इंजन लगा है जोकि 5.43 kW की पावर और 8.05 Nm का टॉर्क देता है।यह इंजन 4 स्पीड गियरबॉक्स से लैस है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: