Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

ऑटो

Disc brake के साथ Bike लेने में मिलेगी सेफ्टी या ड्रम ब्रेक बचाएंगे पैसे, जानें क्या रहेगा सही

Difference between disc brake and drum brake in bike details in hindi: ड्रम ब्रेक के मुकाबले डिस्क ब्रेक वाली बाइक ज्यादा महंगी पड़ती है। डिस्क ब्रेक से राइडर को व्हीकल पर अधिक कंट्रोल मिलता है।

Author
Edited By : Amit Kasana Updated: Jan 9, 2024 10:58
difference between disc brake and drum brake
डिस्क ब्रेक और ड्रम ब्रेक में अंतर

Difference between disc brake and drum brake in bike details in hindi: टू व्हीलर हर घर की जरूरत है। बाइक हो या स्कूटर इन्हें सड़क पर स्पीड में कंट्रोल करने के लिए ब्रेक्स होती हैं। टू व्हीलर्स में डिस्क ब्रेक और ड्रम ब्रेक (disc brake and drum brake) दो ऑप्शन मिलते हैं। डिस्क ब्रेक वाले वाहन ड्रम ब्रेक के मुकाबले ज्यादा महंगे आते हैं। वहीं, ड्रम की बजाए डिस्क ब्रेक के साथ चलाते हुए राइडर को अधिक कंट्रोल मिलता है।

दोनों तरह की ब्रेक में क्या होता है अंतर और यह कैसे करती हैं काम

---विज्ञापन---

डिस्क ब्रेक टायर के साथ बाहर लगी होती है। इसमें रोटर और कैलिपर काम करता है। वहीं, ड्रम ब्रेक अंदर होता है यह ड्रम और ब्रेक शू के साथ काम करता है। दोनों ब्रेक पैडल दबाने पर टायर को रोकना का काम करती हैं। ड्रम ब्रेक जल्दी गर्म हो जाते हैं, जिससे उनकी परफॉमेंस लो होती है। वहीं, डिस्क ब्रेक ओपन में होने के चलते हुए ठंडी होती है।

नीचे दी वीडियो पर क्लिक कर देखें Difference between disc brake and drum brake

---विज्ञापन---

गिली सड़क या बारिश में डिस्क ब्रेक की परफॉमेंस हाई

ड्रम ब्रेक की मेंनटेंस सस्ती पड़ती है। इसे आप कहीं भी आसानी से ठीक करवा सकते हैं। डिस्क ब्रेक महंगे आते हैं। इन्हें रिपेयर करवाना मुश्किल है। इसके अलावा डिस्क ब्रेक गिली सड़क या बारिश के दौरान ड्रम ब्रेक के मुकाबले बाइक के टायरों पर ज्यादा बेहतर कंट्रोल देती है।

ड्रम ब्रेक की आवाज कम और डिस्क ब्रेक का वजन

ड्रम ब्रेक में डिस्क ब्रेक मुकाबले कम आवाज होती है। वहीं, डिस्क ब्रेक के साथ टू व्हीलर का वजन ड्रम ब्रेक के मुकाबले कम होता है, जिससे की इन्हें ऊबड खाबड़ रास्तों पर संभालना आसान होता है। वहीं, डिस्क ब्रेक लगाने पर टू व्हीलर रुकने का डिस्टेंस कम होता है, जिससे हादसों का खतरा कम होता है। ड्रम ब्रेक में अचानक ब्रेक लगाने पर बाइक स्लिप होने का डर बना रहता है। डिस्क ब्रेक में जंग लग जाता है, इसे रेगुलर मेंटेनेंस चाहिए।

First published on: Jan 09, 2024 09:37 AM

संबंधित खबरें