Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

ऑटो

CNG कार मालिक जरूर पढ़ें…गाड़ी कम दे रही माइलेज, ये 4 छोटी गलतियां हैं वजह

अगर आपकी CNG कार पहले जैसी माइलेज नहीं दे रही तो हो सकता है गलती गाड़ी में नहीं, आपकी छोटी लापरवाही में हो. जानते हैं क्या है ये कारण.

Author
Written By: Mikita Acharya Updated: Mar 3, 2026 10:52
CNG कार कम दे रही माइलेज? ये 4 छोटी गलतियां बना रही हैं आपकी जेब पर बोझ.

CNG Car Mileage Improve Tips: आज के समय में बढ़ती पेट्रोल-डीजल की कीमतों के बीच CNG कार चलाना काफी किफायती माना जाता है. लेकिन कई CNG कार मालिकों की एक आम शिकायत रहती है- गाड़ी उम्मीद के मुताबिक माइलेज नहीं दे रही. जबकि CNG सस्ती भी है और बेहतर विकल्प भी, फिर भी अगर माइलेज गिर रही है तो इसके पीछे अक्सर कुछ छोटी-छोटी वजहें होती हैं. अच्छी बात यह है कि इन समस्याओं को आप खुद भी पहचान सकते हैं और समय रहते सुधार कर सकते हैं.

टायरों की सही देखभाल है जरूरी

माइलेज कम होने की सबसे आम वजह टायरों में कम हवा होना है. अगर टायरों में कंपनी द्वारा बताई गई मात्रा से कम हवा है, तो इंजन को गाड़ी आगे बढ़ाने के लिए ज्यादा ताकत लगानी पड़ती है. इससे CNG की खपत बढ़ जाती है. कई बार टायर हल्के-हल्के घिस जाते हैं या उनमें छोटा सा छेद हो जाता है, जिससे हवा धीरे-धीरे कम होती रहती है. इसलिए समय-समय पर टायर प्रेशर चेक कराना और जरूरत पड़े तो टायर बदलवाना फायदेमंद रहता है.

---विज्ञापन---

क्लच की हालत भी डालती है असर

जैसे पेट्रोल और डीजल कार में क्लच अहम भूमिका निभाता है, वैसे ही CNG कार में भी इसका बड़ा योगदान होता है. अगर क्लच ढीला हो गया है या उसमें कोई तकनीकी खराबी है, तो इंजन को गाड़ी खींचने में ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है. इसका सीधा असर माइलेज पर पड़ता है. कई लोग बाकी चीजें तो ठीक करवा लेते हैं, लेकिन क्लच की तरफ ध्यान नहीं देते. अगर माइलेज लगातार गिर रही है, तो एक बार क्लच जरूर चेक करवा लें.

एयर फिल्टर की सफाई न करें नजरअंदाज

इंजन को सही तरीके से चलाने के लिए साफ हवा का मिलना जरूरी है. समय के साथ एयर फिल्टर में धूल-मिट्टी जमा हो जाती है. जब फिल्टर गंदा हो जाता है, तो इंजन को हवा खींचने में दिक्कत होती है और CNG ज्यादा खर्च होने लगती है. अगर आप समय-समय पर एयर फिल्टर की सफाई या जरूरत पड़ने पर उसे बदलवाते रहेंगे, तो इंजन हल्का चलेगा और माइलेज बेहतर बनी रहेगी.

---विज्ञापन---

समय पर सर्विसिंग है सबसे बड़ा उपाय

कई लोग सोचते हैं कि जब तक गाड़ी चल रही है, तब तक सर्विस की जरूरत नहीं. लेकिन यही लापरवाही धीरे-धीरे माइलेज कम कर देती है. नियमित सर्विसिंग के दौरान छोटी-छोटी खामियां पकड़ में आ जाती हैं, जिन्हें समय रहते ठीक किया जा सकता है. इससे न सिर्फ गाड़ी की परफॉर्मेंस बेहतर रहती है, बल्कि फ्यूल एफिशिएंसी भी बढ़ती है.

अगर आपकी CNG कार पहले जितनी माइलेज नहीं दे रही, तो घबराने की जरूरत नहीं है. इन आसान बातों का ध्यान रखकर आप अपनी गाड़ी की परफॉर्मेंस और माइलेज दोनों बेहतर कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें- EMI पर बाइक लेना कहीं पड़ ना जाए मंहगा, खरीदने से पहले जान लें ये जरूरी बातें, वरना पछताएंगे

First published on: Mar 03, 2026 10:52 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.