---विज्ञापन---

ऑटो angle-right

उमस में कार का एसी ऑन करने पर लग रही ठंड और बंद करने पर छूट रहे पसीने, क्या करें?, जानें उपाए

Car ac usage tips: उमस में कार का एसी ऑन करने पर चंद मिनटों में ही ठंड लगने लगती है। अगर हम एसी को बंद कर देते हैं तो तुरंत पसीने आने लगते हैं। ऐसे में क्या करें? कई लोग बार-बार एसी को ऑन और ऑफ करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है?, ऐसा करना […]

---विज्ञापन---

Car ac usage tips: उमस में कार का एसी ऑन करने पर चंद मिनटों में ही ठंड लगने लगती है। अगर हम एसी को बंद कर देते हैं तो तुरंत पसीने आने लगते हैं। ऐसे में क्या करें? कई लोग बार-बार एसी को ऑन और ऑफ करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है?, ऐसा करना आपकी जेब पर महंगा पड़ सकता है। दरअसल, चलती कार में जल्दी-जल्दी कार एसी को स्विच ऑफ और ऑन करने पर इसका कार के इंजन पर असर पड़ता है। जिससे माइलेज कम होती है।

उमस में कार के एसी का टेंप्रेचर फिक्स कर देना चाहिए

एसी को जल्दी-जल्दी बंद और खोलने पर इंजन पर दबाव पड़ता है। इंजन पार्ट्स खराब होने का खतरा बढ़ता है।जानकारी के अनुसार उमस में कार के एसी का टेंप्रेचर फिक्स कर देना चाहिए। कई कार में क्लाइमेट कंट्रोल का ऑप्शन होता है। हमें उमस में टेंप्रेचर को 24-25 डिग्री पर अपनी जरूरत के अनुसार सेट कर देना चाहिए।

---विज्ञापन---
Car ac usage tips, auto news, car ac

फाइल फोटो

कार में  कूलिंग नॉब को ब्लू लाइन के बीच में रखें

कुछ कार में एसी कंट्रोल करने का मैनुअल तरीका होता है। ऐसी कार में आप कूलिंग नॉब को ब्लू लाइन के बीच में रखें। फैन की स्पीड को एक या दो अपनी जरूरत के अनुसार सेट करें। अगर तेज हवा रहेगी तो आपको ठंड का अहसास अधिक होगा।

---विज्ञापन---

कार ड्राइव करने के दौरान एसी के वेंट को बंद न करें

इसके अलावा मानसून में कार ड्राइव करने के दौरान एसी के वेंट को बंद न करें। एसी को थोड़ी हवा बाहर की भी लेने दें। वहीं, एसी की हवा को विंडशील्ड की तरफ कर सकते हैं। इससे शीशे पर भी धुंध नहीं आएगी। एसी का टेंप्रचर सामान्य रखें।

First published on: Jun 29, 2023 06:43 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola