Bmw x1 launched in india: केवल 8 सेकेंड में पकड़ लेती है 100 की रफ्तार, जानें हवा से बातें करनी वाली इस कार की कीमत और फीचर्स

BMW X1 photo

Bmw x1 launched in india: BMW ने भारतीय बाजार में अपनी तीसरी पीढ़ी की X1 SUV लॉन्च कर दी। फिलहाल इसे दो वेरिएंट पेट्रोल और डीजल पावरट्रेन में मार्केट में उतारा गया है। कंपनी के मुताबिक अभी इसके एक्स लाइन और एम स्पोर्ट मॉडल ही मिलेंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

कार एक्सपर्ट्स का हना है कि यह कार मार्केट में पहले से मौजूद मर्सिडीज बेंज ग्लै और ऑडी क्यू3 को टक्कर देगी। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 45.95 लाख से शुरू होकर 47.90 लाख रुपये तक रखी गई है। फीचर्स की बात करें तो इस लग्जरी कार में हमें एंबियंट लाइटिंग, वेलकम लाइट, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, रियर एसी वेंट्स, वायरलेस चार्जिंग और एक्टिव सीट्स मिलेंगी।

विज्ञापन

मार्च से होगी डिलीवरी

X1 का उत्पादन चेन्नई में BMW ग्रुप प्लांट में किया जाएगा। मीडियो रिपोर्ट्स के मुताबिक X1 sDrive18d M Sport (डीजल) की डिलीवरी मार्च से शुरू होगी और BMW X1 sDrive18i xLine (पेट्रोल) की डिलीवरी जून से शुरू होगी।

यह है खासियत

जानकारी के मुताबिक BMW X1 sDrive 18d M Sport में 1,995 cc, फोर-सिलेंडर, डीजल इंजन है। यह 145 बीएचपी और 360 एनएम का पीक टॉर्क आउटपुट पैदा करता है। यह कार 8.9 सेकेंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़  लेती है। बीएमडब्ल्यू अपने इस मॉडल में पांच एक्सटीरियर पेंट स्कीम दे रही है। जो हैं अल्पाइन व्हाइट, स्पेस सिल्वर, फाइटोनिक ब्लू, ब्लैक नीलम और एम पोर्टिमाओ ब्लू (एम स्पोर्ट के लिए विशेष) है।

विज्ञापन

तीन सिलेंडर पेट्रोल इंजन है

BMW X1 sDrive 18i xLine में 1,499 सीसी तीन-सिलेंडर पेट्रोल इंजन है, जो 132 बीएचपी और 230 एनएम का पीक टॉर्क आउटपुट पैदा करता है। यह 9.2 सेकंड में स्टैंडस्टिल से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकता है। दोनों इंजन मानक के रूप में सात-स्पीड स्टेपट्रॉनिक डुअल-क्लच ट्रांसमिशन के साथ आते हैं। पिछले मॉडल की तुलना में इस बार कंपनी ने अपने बंपर को  स्पोर्टी लुक दिया है। वहीं, ग्रिल थोड़ा बड़ा है, हेडलैम्प्स स्लीक हैं और एलईडी डीआरएल नए हैं। साइड में नए 18 इंच के अलॉय व्हील और फ्लश-सिटिंग डोर हैंडल हैं। पीछे की तरफ नए रैपअराउंड एलईडी टेल लैंप हैं। इंटीरियर में नया कर्व्ड इंफोटेनमेंट सिस्टम है।डैशबोर्ड में अब स्लिम एसी वेंट्स हैं जो इसे अप-मार्केट लुक देता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ