High Ground clearance SUVs: इन दिनों देश के कई हिस्सों में भारी बारिश के चलते जलभराव के हालात बन गये हैं। सड़कों पर घुटनों तक पानी आ गया है जिसकी वजह से पैदल तो दूर कारों से चलने वालों की हालत भी खराब है। लेकिन जिन कारों में हाई ग्राउंड क्लीयरेंस ज्यादा होता है उन्हें कोई खास दिक्कत नहीं होती।
भारत में वाटर लॉगिंग से लेकर खराब रास्तों की समस्या का तो समाधान कब मिलेगा? इस बारे में कोई जानकारी नहीं है लेकिन आप अपनी गाड़ी जरूर बदल सकते हैं। यहां हम आपको 5 ऐसी बेस्ट SUVs के बारे में जानकारी दे रहे हैं जिनमें आपको सबसे ज्यादा ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है।
Mahindra Thar
- ग्राउंड क्लीयरेंस: 226mm
भारत में Mahindra Thar एसयूवी की बिक्री जमकर होती है इस गाड़ी का अपना लगा ही टशन है। इसमें 226mm का ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है जिसकी वजह से यह हर तरह के उबड़-खाबड़ रास्तों को आसानी से पार कर जाती है। इतना ही नहीं आजकल भारी बारिश के चलते सड़कों पर घुटनों तक पानी भर जाता है…जिसमें आम-कार जहां दम तोड़ देती है तो वहीं थार अपने ग्राउंड क्लीयरेंस की मदद से आसानी से निकल जाती है।
इतना ही नहीं इसमें 2.0 लीटर पेट्रोल और 2.2 लीटर डीजल मिलता है। ये दोनों ही इंजन दमदार हैं। इसमें इंजन 2.0 लीटर पेट्रोल, 2.2 लीटर डीजल मिलता है। सेफ्टी के लिए इसमें एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, और दो एयरबैग मिलते हैं। Thar की कीमत 12.84 लाख रुपये से शुरू होती है।
Kia Sonet
- ग्राउंड क्लीयरेंस: 211 mm
अपने नए अवतार में Kia Sonet पहले से बेहतर लगती है लेकिन इसका फ्रंट लुक अभी भी इम्प्रेस नहीं कर सका। लेकिन इसका 211 mm ग्राउंड क्लीयरेंस हर तरह के रास्तों पर निकलने में मदद करता है। कैसे भी रास्तें हो यह गाड़ी आसानी से उन्हें पार कर जाती है। इतना ही नहीं यह आरामदायक भी है। इसमें तीन इंजन ऑप्शन मिलते हैं जिसमें 1.2-लीटर पेट्रोल, 1.5-लीटर डीजल और 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन शामिल है। सेफ्टी के लिए इसमें एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD और 6 एयरबैग्स की सुविधा मिलती है। Sonet की कीमत 7.49 – 13.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है।
Tata Nexon
- ग्राउंड क्लीयरेंस: 209 mm
टाटा की नेक्सोंन अपने कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में खूब पसंद की जाती है। पिछले कुछ समय से इसकी बिक्री में धीरे-धीरे गिरावट दिखाई दे रही है। लेकिन इसका 209mm ग्राउंड क्लीरेंस आपको ख़राब रास्तों पर निराश होने का मौका नहीं देता। जिन लोगों के पास यह गाड़ी है वो वाटर लॉगिंग से कोई फर्क नहीं पड़ता… क्योंकि Nexon आसानी से निकल जाती है। इसमें 1.2L का पेट्रोल इंजन लगा है। इसकी कीमत 7.60 लाख रुपये से शुरू होकर 14.08 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है। सेफ्टी के लिए इसमें एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD और एयरबैग्स की सुविधा मिलती है।
tata harrier
Tata Harrier
- ग्राउंड क्लीयरेंस: 205 mm
मिड साइज़ एसयूवी सेगमेंट में टाटा हैरियर काफी लोकप्रिय है। इसमें ग्राउंड क्लीयरेंस 205mm का है जो इसे ख़राब रास्तों पर चलने की सहूलियत देता है। इस एसयूवी में 2.0-लीटर डीजल इंजन भी मिलता है जो 170PS और 350Nm का टार्क देता है। इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों गियरबॉक्स के ऑप्शन मिलते हैं। इसकी कीमत 14.70 लाख रुपये से शुरू होती है।
Renault Kiger suv car know price
Renault Kiger
- ग्राउंड क्लीयरेंस: 205 mm
अगर आपका बजट कम है तो आप Renault Kiger के बारे में विचार कर सकते हैं। इसमें 205mm का ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है। यह गाड़ी आसानी से खराब रास्तों पर आसानी से चलती है। इसमें 1.0L का पेट्रोल इंजन मिलता है। इस कार की कीमत 6 लाख रुपये से शुरू होती है।
यह भी पढ़ें: न Bajaj Chetak न TVS iQube, ये इलेक्ट्रिक स्कूटर बना ग्राहकों की पहली पसंद
संबंधित खबरें
Tata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
1 day agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
1 day agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
1 day agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
1 day ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
3 days agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
3 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
3 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
3 days agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
4 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines