Maruti Suzuki Baleno से लेकर Tata Altroz तक, 10 लाख के बजट में ये हैं 5 बेस्ट माइलेज Cars

Best Mileage Cars Under Rs 10 Lakh: नई कार खरीदने की सोच रहे हैं? और आपका बजट 10 लाख रुपये या उससे कम है, तो आज हम आपके लिए 5 जबरदस्त गाड़ियां लेकर आए हैं जो तगड़े फीचर्स के साथ शानदार माइलेज देती हैं।

Best Mileage Cars Under Rs 10 Lakh

Best Mileage Cars Under Rs 10 Lakh: इंडियन मार्केट में इस वक्त हैचबैक, सेडान, कॉम्पैक्ट एसयूवी से लेकर फुल-साइज एसयूवी तक ढेर सारी गाड़ियां उपलब्ध हैं। हालांकि हम में से ज्यादातर लोग हमेशा ही सस्ते में बेहतर माइलेज वाली Car की तलाश में रहते हैं। साथ ही अगर कुछ एक्स्ट्रा फीचर्स भी मिल जाएं तो सोने पर सुहागा हो जाए। वहीं अगर आप भी नई गाड़ी खरीदने का सोच रहे हैं जिसमें बेहतर माइलेज भी मिले और कीमत भी 10 लाख रुपये से कम हो, तो आज हम आपके लिए ऐसी ही कुछ गाड़ियां लेकर आए हैं।

विज्ञापन

Hyundai i20

लिस्ट की पहली कार की बात करें तो इसमें हमने Hyundai i20 को शामिल किया है जो एक हैचबैक मॉडल है। इस कार की कीमत 7.04 लाख रुपये से लेकर 11.21 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है। Hyundai i20 दो पावरट्रेन कॉन्फ़िगरेशन पेट्रोल इंजन और डीजल इंजन में खरीदने के लिए उपलब्ध है। पेट्रोल इंजन 20 किमी/लीटर का माइलेज आउटपुट देता है और डीजल इंजन 21 किमी/लीटर का माइलेज ऑफर करता है।

विज्ञापन

Tata Altroz

लिस्ट की दूसरी कार की बात करें तो इसमें हमने टाटा अल्ट्रोज को रखा है जो भारतीय कार बाजार में उपलब्ध एक और हैचबैक गाड़ी है। Tata Altroz का प्राइस 6.65 लाख रुपये से 10.80 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाता है। टाटा अल्ट्रोज भी दो इंजन ऑप्शन पेट्रोल और डीजल के साथ खरीदने के लिए उपलब्ध है। जहां पेट्रोल इंजन में आपको 18.05 किमी/लीटर की माइलेज मिलने वाली है। वहीं डीजल इंजन 23.64 किमी/लीटर की माइलेज ऑफर करता है।

विज्ञापन

Maruti Suzuki WagonR

भारत में इस कार की दीवानगी अलग ही लेवल पर है। भारत में ये हैचबैक मॉडल काफी पॉपुलर है। इसकी कीमत 5.52 लाख रुपये से 7.38 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है। मारुति सुजुकी वैगनआर पेट्रोल इंजन और मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ 25.19 किमी/लीटर का माइलेज देती है, जबकि ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन वाला पेट्रोल इंजन 24.43 किमी/लीटर का माइलेज ऑफर करता है।

विज्ञापन

Maruti Suzuki Dezire

मारुति सुजुकी डिजायर भारत में उपलब्ध एक कॉम्पैक्ट सेडान मॉडल है, जिसकी कीमत 6.57 लाख रुपये से 9.39 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है। मारुति सुजुकी डिजायर में पेट्रोल इंजन के साथ 26 किमी/लीटर की माइलेज मिलती है।

विज्ञापन

Maruti Suzuki Baleno

लिस्ट के आखिरी मॉडल की बात करें तो इसमें हमने Maruti Suzuki Baleno को शामिल किया है, मारुति की इस कार का प्राइस भारत में 6.66 लाख रुपये से शुरू होती है जो 9.88 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाता है। मारुति सुजुकी बलेनो पेट्रोल इंजन के साथ उपलब्ध है जो 22.9 किमी/लीटर का माइलेज ऑफर करती है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ