Maruti vs Renault: बड़े परिवार के लिए कौन-सी MPV है पैसा वसूल? देखें प्राइस और फीचर्स

Maruti Suzuki Ertiga Vs Renault Triber: अगर आप नई कार खरीदने का सोच रहे हैं तो आज हम आपके लिए दो सस्ते एमपीवी मॉडल लेकर आए हैं, जिसमें आपको दमदार फीचर्स मिलने वाले हैं। जो बजट में बड़े परिवार के लिए बेस्ट ऑप्शन हैं।

Maruti Suzuki Ertiga Vs Renault Triber

Maruti Suzuki Ertiga Vs Renault Triber : भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में पिछले कुछ वक्त में काफी उछाल आया है। जिसके बाद भारत दुनिया में तीसरा सबसे बड़ा ऑटोमोबाइल मार्केट बन गया है। देश में एसयूवी से लेकर हैचबैक, सेडान और एमपीवी तक ढेर सारे ऑप्शंस उपलब्ध हैं। वैसे तो एमपीवी (Multi-Purpose Vehicle) सेगमेंट में, बहुत सारे मॉडल उपलब्ध हैं जिनमें टोयोटा इनोवा क्रिस्टा, टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस, मारुति सुजुकी इनविक्टो, मारुति सुजुकी अर्टिगा, रेनॉल्ट ट्राइबर और मारुति सुजुकी एक्सएल 6 जैसे पॉपुलर गाड़ियां शामिल हैं लेकिन आज हम आपके लिए दो सस्ते एमपीवी मॉडल लेकर आए हैं जो कम कीमत में धांसू फीचर्स दे रहे हैं। इसमें हमने मारुति सुजुकी अर्टिगा और रेनॉल्ट ट्राइबर को रखा है जो बजट में बड़े परिवार के लिए बेस्ट गाड़ियां है। चलिए दोनों का कंपैरिजन देखते हैं।

विज्ञापन

Maruti Suzuki Ertiga Vs Renault Triber

इंजन स्पेक्स

सबसे पहले इंजन की बात करें तो अर्टिगा एमपीवी माइल्ड-हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन ऑफर करती है जिसमें आपको 103 bhp का पावर आउटपुट और 137 Nm का टॉर्क मिलता है। अर्टिगा सीएनजी पावरट्रेन के साथ भी उपलब्ध है जो 88 बीएचपी और 121.5 एनएम का टॉर्क देती है। ट्रांसमिशन के लिए इसमें 5-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलता है। जबकि Renault Triber में 1.0-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड थ्री-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलता है जो 72 bhp की पावर और 96 Nm का टॉर्क देता है। इस गाड़ी को 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन या 5-स्पीड ऑटोमेटेड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ पेश किया गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

फीचर्स में कौन आगे?

फीचर्स की बात करें तो मारुति सुजुकी अर्टिगा में वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले के साथ 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, पैडल शिफ्टर्स, क्रूज कंट्रोल, ऑटोमैटिक हेडलाइट्स और ऑटोमैटिक एयर कंडीशनिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं। वहीं दूसरी तरफ रेनॉल्ट ट्राइबर में भी आपको एंड्रॉयड ऑटो और apple कारप्ले सपोर्ट के साथ 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 7-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और वायरलेस चार्जर मिलता है। यह स्टीयरिंग-माउंटेड कंट्रोल, सेकंड और थर्ड रो के लिए एयर कंडीशनिंग वेंट, पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप, सेंटर कंसोल में कूल्ड स्टोरेज और एक PM2.5 एयर फिल्टर मिलता है।

दोनों का कितना है प्राइस?

मारुति सुजुकी अर्टिगा भारत में 8.69 लाख रुपये से 13.03 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच उपलब्ध है। जबकि रेनॉल्ट ट्राइबर एमपीवी का भारत में बेस मॉडल 6 लाख रुपये और टॉप-स्पेक मॉडल 8.98 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) में उपलब्ध है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ