Car washing at home: कार की साफ़-सफाई बेहद जरूरी है। खासतौर पर उन लोगों के लिए जिनकी कार बहुत कम चलती है और घर के बाहर खड़ी रहती है। अक्सर देखने में आता है कि लोग घर पर ही अपनी कार को धोने लग जाते हैं, जिसकी वजह से कार को काफी नुकसान भी झेलना पड़ता है। यहां हम आपको बता रहे हैं वो गलतियां जिनके कारण घर पर कार को wash करने से नुकसान पहुंच सकता है।
बिना धूल-मिट्टी हटाना
अगर कार पर धूप मिट्टी जमी पड़ी है तो गलती से भी गीले कपडे का इस्सेतेमाल न करें, ऐसा करने से बॉडी पेंट को नुकसान हो सकता है और स्क्रेच पड़ सकते हैं। इसलिए यह काम हल्के हाथों से करना चाहिए है। आप किसी खूखे कपड़े से या सॉफ्ट ब्रश का इस्तेमाल कर सकते हैं।
वॉशिंग पाउडर का इस्तेमाल
पैसा बचाने के लिए कार को धोने के लिए वॉशिंग पाउडर या वॉशिंग सोप का इस्तेमाल करते हैं जोकि बॉडी पेंट पर काफी हानिकारक साबित होता है। इसलिए हमेशा कारों के लिए बनाए गए खास शैम्पू का ही इस्तेमाल करें।
जोर से रगड़ना
कार धोते समय जोर से सफाई करने से बचें खासकर गाड़ी के पेंट पर ऐसा बिलकुल न करें, वरना पेंट को नुकसान पहुंच सकता है। आप स्पंज का इस्तेमाल कर सकते हैं। स्पंज को हल्के हाथों से इस्तेमाल करें।
ऐसे डालें पानी
पानी से कार धोते समय पानी की धार को सबसे पहले कार के ऊपर मारे ताकि धूल-मिट्टी नीचे बह जाए। इसके बाद पानी की धार को नीचे की तरफ ले जाएं ताकि गंदगी निकल जाए ऐसा करने से पानी की बचत होगी, और आपका काम जल्दी हो जायेगा।
पॉलिश भी है जरूरी
जब कार सूख जाए तो थोड़ी देर बाद कार को किसी अच्छी पॉलिश से चमका सकते हैं। एक बात का जरूर ध्यान रखें कि कार के इंजन को भी चेक करें, ताकि कहीं पानी न हो…अगर बैटरी के आस-पास पानी जमा नज़र आये तो यूज़ तुरंत साफ कर दें। अगर आप हर 3 महीने में कार को पॉलिश करेंगे तो आपकी कार हमेशा नई सी बनी रहेगी और पेंट को भी नुकसान नहीं होगा।
यह भी पढ़ें: 50 हजार में WagonR तो 90 हजार में Swift खरीदने का मौका! यहां मिलेगी पूरी जानकारी
संबंधित खबरें
दिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
23 mins agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
2 hrs ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
1 day agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
1 day agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
2 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
2 days agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
2 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
2 days agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
3 days agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines