Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

ऑटो

पेट्रोल के खर्च को आधा कर देगी बजाज की CNG बाइक, 18 जून को होगी लॉन्च

पेट्रोल चलने वाली बाइक्स की तुलना में बजाज की नई CNG बाइक का खर्च आधा हो जाएगा। कंपनी इस बाइक को प्रीमियम सेगमेंट में लेकर आएगी। यानी यह प्रीमियम होने के बाद भी आपको सस्ती पड़ने वाली है।

Author
Edited By : Bani Kalra Updated: May 13, 2024 15:54
Bajaj CNG Bike
Bajaj CNG Bike

Bajaj CNG Bike: अगर आप भी इस समय बजाज की नई सीएनजी बाइक का इंतजार कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। 18 जून को बजाज ऑटो भारत की पहली CNG बाइक लॉन्च करने ज रही है। इस बाइक को लेकर अब एक नई जानकारी सामने आई है। जिसके बारे में हम आपको आगे बता रहे हैं। कंपनी ने हर महीने 20 हजार CNG बाइक्स बेचने का टारगेट रखा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक बजाज ऑटो 5-6 CNG बाइक्स लॉन्च करने की तैयारी में है जिनमें 3 मॉडल इस साल के अंत तक और बाकी बचे मॉडल अगले आल की शुरूआत में लॉन्च किये जा सकते हैं।

पेट्रोल का खर्च होगा आधा

जानकारी के मुताबिक पेट्रोल चलने वाली बाइक्स की तुलना में बजाज की नई CNG बाइक का खर्च आधा हो जाएगा। कंपनी इस बाइक को एंट्री लेवल सेगमेंट में लेकर आएगी। यानी यह बाइक आपको काफी सस्ती पड़ने वाली है। CNG बाइक पूरी तरह से नए नाम के साथ आयेगी। यानी मौजूदा मॉडल में CNG किट को इंस्टाल नहीं किया जाएगा। बजाज की नई CNG बाइक को कई बार टेस्टिग के दौरान स्पॉट किया जा चुका है, लेकिन डिजाइन को लेकर बहुत ज्यादा खुलासा नही हो पाया है।

---विज्ञापन---

प्रीमियम सेगमेंट में हो सकती है एंट्री

कंपनी के मुताबिक 70 हजार में आपको एक इलेक्ट्रिक स्कूटर मिल रहा है जोकि किफायती है लेकिन CNG बाइक सस्ती नहीं होगी। यानी CNG बाइक्स एंट्री लेवल सेगमेंट में नहीं आयेंगी। CNG बाइक में डिस्क ब्रेक, लंबी सीट, अलॉय व्हील्स देख सकते हैं और पूरी तरह से डिजिटल क्लस्टर, सिंगल-चैनल एबीएस को भी शामिल किये जाने की संभावना है। लॉन्च से पहले ही बाजार में CNG बाइक्स को लेकर माहौल बना हुआ है। कंपनी के मुताबिक भारत में CNG बाइक्स का बाजार काफी बड़ा होने वाला है।

---विज्ञापन---

Bajaj Pulsar NS400Z हुई लॉन्च

बजाज ऑटो ने हाल ही में अपनी सबसे पावरफुल Pulsar NS400Z को लॉन्च किया है जिसकी एक्स-शो रूम कीमत 1.85 लाख रुपये है। बाइक में 373.27cc इंजन लगा है जो 40 PS की पावर और 35 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।खास बात ये है कि इस इंजन में 6 स्पीड गियरबॉक्स की सुविधा मिलती है।सेफ्टी के लिए बाइक के फ्रंट में 320mm डिस्क ब्रेक और रियर में 230 mm डिस्क ब्रेक दिए गये हैं। इस बाइक में 17 इंच के Tubeless टायर्स दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें: सस्ती होने के बाद भी गिर रही है Nisaan Magnite की बिक्री, 87,000 का डिस्काउंट भी हुआ फेल

 

First published on: May 13, 2024 03:48 PM

संबंधित खबरें