---विज्ञापन---

ऑटो angle-right

Ather 450 Apex लॉन्च, 2 सेकंड में पकड़ेगा रफ्तार, जानें कीमत और ड्राइविंग रेंज

Ather 450 Apex details in hindi: इस ईवी स्कूटर में अलग-अलग छह मोड ऑफर किए गए हैं। यह सिंगल चार्ज पर 110 km की ड्राइविंग रेंज देगा।

---विज्ञापन---

Ather 450 Apex details in hindi: ईवी टू व्हीलर निर्माता कंपनी एथर एनर्जी ने अपना नया ईवी स्कूटर Ather 450 Apex लॉन्च कर दिया है। यह स्कूटर 1.89 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलेगा। इस स्कूटर में 7kW का बैटरी पैक दिया गया है। यह हाई स्पीड स्कूटर है, स्कूटर महज 2.9 सेकंड में 0 से 40 kmph की स्पीड पकड़ लेगा। Ather 450 Apex में अलग-अलग छह मोड SmartEco, Eco, Ride, Warp, sport और Warp Plus ऑफर किए जाएंगे।

Ather 450 Apex एक बार फुल चार्ज होने पर 110 km तक चलेगा

नया Ather 450 Apex एक बार फुल चार्ज होने पर मैक्सिमम 110 km (SmartEco) की ड्राइविंग रेंज देगा। वहीं, Warp वेरिएंट में एक बार फुल चार्ज होने पर यह 75 किलोमीटर तक चलेगा। इसमें आगे और पीछे डिस्क ब्रेक और अलॉय व्हील दिए गए हैं, जो इसके लुक्स को एन्हांस करते हैं। 450 Apex बाजार में OLA S1 Pro Gen 2, TVS X और Simple One जैसे ईवी स्कूटर से कम्पटीशन करेगा।

---विज्ञापन---

नीचे वीडियो पर क्लिक कर देखें Ather 450 Apex

---विज्ञापन---

Ather 450X की कीमत 1.47 लाख

जानकारी के अनुसार Ather 450 Apex 100 kmph की टॉप स्पीड देगा। अभी बाजार में Ather 450X आता है, जिसकी कीमत 1.47 लाख रुपये एक्स शोरूम है। यह सामान्य चार्जर से कुल 8.36 घंटे में फुल चार्ज होता है। यह स्कूटर सिंगल चार्ज पर 111 Km तक की ड्राइविंग रेंज देता है।

Ather 450 Apex  के मुकाबले OLA S1 Pro की कीमत कम

Ather 450 Apex का OLA S1 Pro Gen 2 से कैपैरिजन करें तो ओला में एक बार फुल चार्ज होने पर 195 Km की ड्राइविंग रेंज मिलती है, जो एथर से ज्यादा है। वहीं, OLA S1 Pro में 5000 W की मोटर मिलती है। यह स्कूटर 120 Kmph की टॉप स्पीड देता है। स्कूटर का कुल वजन 116 kg का है, जिससे घर की महिलाएं और बुजुर्ग भी इसे आसानी से चला सकें। स्कूटर की सीटर हाइट 805 mm की है। यह स्कूटर 6.5 घंटे में फुल चार्ज हो जाता है। इस स्कूटर के फ्रंट और रियर में अलॉय व्हील के साथ डिस्क ब्रेक मिलता है। यह 1.62 लाख रुपये एक्स शोरूम में ऑफर किया जा रहा है, जो एथर से कम है।

---विज्ञापन---
First published on: Jan 06, 2024 01:07 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola