बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक अनुराग कश्यप ने नई महिंद्रा XEV 9e इलेक्ट्रिक एसयूवी खरीदी है। हाल ही में महिंद्रा ने इस गाड़ी को लॉन्च किया था। डिजाइन, फीचर्स और रेंज के मामले में यह EV भारतीय ग्राहकों को खूब पसंद आ रही है। मुंबई के ठाणे में अनुराग ने इस इलेक्ट्रिक एसयूवी की डिलीवरी ली और अपने फैन्स के लिए इसकी कुछ तस्वीरें डीलरशिप द्वारा सोशल मीडिया पर भी शेयर की हैं। अनुराग कश्यप ने स्टील्थ ब्लैक शेड में इस कार को खरीदा है। अनुराग की पहली इलेक्ट्रिक कार है। इससे पहले अनुराग कश्यप के गैराज में महिंद्रा की एक और कार पहले से ही मौजूद हैं। आइये जानते हैं इसके टॉप फीचर्स और कीमत के बारे में…
कीमत
महिंद्रा XEV 9e इलेक्ट्रिक एसयूवी की बात करें तो इसकी कीमत 21.90 लाख रुपये से लेकर 30.50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है। कीमत के लिहाज से यह वाकई वैल्यू फॉर मनी EV है ।
प्लेटफ़ॉर्म
महिंद्रा ने XEV 9e इलेक्ट्रिक एसयूवी को INGLO प्लैटफ़ॉर्म पर तैयार किया है। यह सबसे एडवांस्ड और सुरक्षित प्लेटफ़ॉर्म है। हल्का और मजबूत भी है। इसी प्लेटफ़ॉर्म पर कंपनी भारत में और भी नए मॉडल तैयार करेगी।
बैटरी और रेंज
XEV 9e इलेक्ट्रिक एसयूवी को 59 kWh और 79 kWh सहित दो अलग-अलग बैटरी पैक के साथ पेश आती है। एक बार चार्ज करो और लम्बी ड्राइव पर निकल जाओ। XEV 9e में 59 kWh और 79 kWh के दो बैटरी पैक शामिल हैं।
फुल चार्ज में ये दोनों ही 500 से ज्यादा की रेंज ऑफर करती हैं। कंपनी का है कि DC फ़ास्ट चार्जर के साथ बैटरी केवल 20 मिनट में 20% से 80% तक चार्ज होती है। कंपनी की तरफ से बैटरी पर लाइफटाइम वारंटी दी जा रही है।
एडवांस्ड फीचर्स
इस EV में 3 अलग-अलग स्क्रीन दी गई हैं। जिसमें हर स्क्रीन 12.3 इंच की है। ये महिंद्रा के एड्रेनॉक्स सॉफ्टवेयर पर चलती हैं। इसमें टू-स्पोक फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग व्हील दिया गया, जिस पर इल्यूमिनेटेड LOGO मिलता है। इसमें इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और ब्रेक-बाय-वायर टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है।
फुल सेफ्टी फीचर्स
इस EV में लेवल 2 ADAS सूट, 7 एयरबैग, 360-डिग्री कैमरा, पैनोरमिक सनरूफ, डुअल-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल, नया गियर लीवर और एक रोटरी डायल जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इस कार में हैवी बॉडी देखने को मिलती है।
यह भी पढ़ें: फुल पैसा वसूल हैं ये 5 SUV, कीमत सिर्फ 6.13 लाख से शुरू
संबंधित खबरें
: Hero की नई बाइक लॉन्च, 1.16 लाख रुपये में मिलेगी ये धांसू फीचर्स
59 mins agoधनतेरस पर मारुति का धमाका! एक दिन में बेच डालीं 30 हजार गाड़ियां
3 hrs agoनई बाइक खरीदते समय जरूर चेक करें ये 7 फीचर्स
23 hrs agoपीली या सफेद, कोहरे में कौन-सी हेडलाइट है कार के लिए सबसे बेहतर?
1 day agoपेट्रोल का खर्च बचाएंगी ये कारें, चार्जिंग खत्म होने पर भी नहीं होगी टेंशन
1 day agoधनतेरस पर कार-बाइक खरीदने से पहले रखें इन 5 बातों का ध्यान
2 days agoहाईवे पर पेट्रोल-डीजल खत्म हुआ तो क्या टोल प्लाजा देगा फ्री फ्यूल?
2 days ago6 नवंबर को आ रही 100% बायोएथनॉल वाली टोयोटा इनोवा, गडकरी ने किया ऐलान
2 days ago4.10 लाख रुपये सस्ती हुई ये धांसू 7 सीटर फैमिली इलेक्ट्रिक कार
2 days agoक्या BS6 गाड़ियों से बिल्कुल नहीं निकलता धुआं, ये नहीं फैलाती प्रदूषण?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines