TVS मोटर ने अपने पॉपुलर इलेक्ट्रिक स्कूटर iQube के अपडेटेड वर्जन को भारत में लॉन्च कर दिया है। 2025 TVS iQube के सभी वेरिएंट में कुछ जरूरी और थोड़े बहुत ही बदलाव किए गए हैं। इन बदलावों में बैटरी से लेकर फीचर्स तकमें नयापन देखने को मिलेगा। यह अपडेट इसके सभी वेरिएंट में दिया गया है। ख़ास बात ये है कि इतने बदलावों के बाद भी कंपनी इ स्कूटर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया है। TVS iQube S और ST दोनों वेरिएंट में नए बेज पैनल, डुअल-टोन ब्राउन और बेज रंग की सीट के साथ पिलियन बैकरेस्ट दिया गया है, ताकि पीछे बैठने वाले को सपोर्ट मिल सके।। iQube के सभी वर्जन में पिछले मॉडल के समान ही अपग्रेड दिए गए हैं। आइए जानते हैं कि 2025 TVS iQube में और क्या खास मिलेगा।
TVS iQube
टीवीएस का यह बेस वेरिएंट है। इसके 2.2kWh का बैटरी पैक की कीमत 94,434 रुपये है, यह अपनी पिछली कीमत से करीब 2,865 रुपये सस्ता है। वहीं इसके बड़ी बैटरी पैक वाले वेरिएंट में 3.5kWh की बैटरी दी गई है, जो पहले 3.4kWh की बैटरी थी। इस बैटरी पैक वाले मॉडल की कीमत 1,08,993 रुपये हो गई है, जो पहले की तुलना में 10,635 रुपये सस्ती है।
TVS iQube S
ये वाला वेरिएंट भी अब बड़ी बैटरी पैक से लैस है। इसमें पहले 3.4kWh बैटरी पैक था लेकिन अब 3.5kWh बैटरी पैक दिया गया है। सिंगल चार्ज में 145 किमी की रेंज देती है। अपग्रेड मिलने के बाद भी इसकी कीमत को घटाया गया है। यह स्कूटर अब 1,17,642 रुपये का हो गया है, जो पहले की तुलना में 11,778 रुपये सस्ता है। अब ऐसे में फायदा सीधा ग्राहकों को होगा।
TVS iQube ST
इस वेरिएंट को अब बड़े बैटरी के साथ अपग्रेड किया गया है। इसमें पहले 3.4kWh बैटरी का था लेकिन अब इसमें 3.5kWh बैटरी पैक दिया गया है। इस वेरिएंट की कीमत अब 1,27,935 रुपये है, जो पहले की तुलना में 10,620 रुपये ज्यादा सस्ता है। इसके टॉप स्पेक वेरिएंट में थोड़ी बड़ी 5.3kWh बैटरी दी गई है। इसके टॉप मॉडल ST की कीमत में सबसे ज्यादा गिरावट देखने के लिए मिली है। यह सिंगल चार्ज में 212km तक का रेंज देगी। यह अब 1,58,834 रुपये की एक्स-शोरूम में उपलब्ध है, इससे यह पहले की तुलना में 26,539 रुपये सस्ती हो गई है।
यह भी पढ़ें: Used Maruti Wagon R: 2.80 लाख में मिल रही है 6.73 लाख वाली मारुति वैगन-आर, ऐसे मिलेगी
संबंधित खबरें
धनतेरस पर मारुति का धमाका! एक दिन में बेच डालीं 30 हजार गाड़ियां
2 hrs agoनई बाइक खरीदते समय जरूर चेक करें ये 7 फीचर्स
22 hrs agoपीली या सफेद, कोहरे में कौन-सी हेडलाइट है कार के लिए सबसे बेहतर?
1 day agoपेट्रोल का खर्च बचाएंगी ये कारें, चार्जिंग खत्म होने पर भी नहीं होगी टेंशन
1 day agoधनतेरस पर कार-बाइक खरीदने से पहले रखें इन 5 बातों का ध्यान
1 day agoहाईवे पर पेट्रोल-डीजल खत्म हुआ तो क्या टोल प्लाजा देगा फ्री फ्यूल?
2 days ago6 नवंबर को आ रही 100% बायोएथनॉल वाली टोयोटा इनोवा, गडकरी ने किया ऐलान
2 days ago4.10 लाख रुपये सस्ती हुई ये धांसू 7 सीटर फैमिली इलेक्ट्रिक कार
2 days agoक्या BS6 गाड़ियों से बिल्कुल नहीं निकलता धुआं, ये नहीं फैलाती प्रदूषण?
2 days agoकार खरीदते समय दिया 1% टैक्स ऐसे मिलेगा वापस, ITR में करना होगा बस ये काम
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines