Tata Punch को टक्कर देने आ गई Renault की यह नई कार, दोनों की कीमत 6 लाख

2024 Renault Kiger Vs Tata Punch details in hindi: यह दोनों SUV सेगमेंट की कार है, टाटा पंच में सीएनजी इंजन भी मिलता है। Kiger का टॉप मॉडल 10.29 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलेगा।

2024 Renault Kiger launch in india

नई 2024 Renault Kiger टाटा पंच को टक्कर देगी।

2024 Renault Kiger Vs Tata Punch details in hindi: रेनॉल्ट ने अपनी Kiger का नया अपडेट वर्जन लॉन्च किया है। कार का बेस मॉडल 5.99 लाख रुपये एक्स शोरूम में ऑफर किया जाएगा। यह कार बाजार में अपने प्राइस सेगमेंट में Tata Punch को टक्कर देगी। पंच शुरुआती कीमत 6 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलती है। इसमें कंपनी सीएनजी इंजन भी ऑफर कर रही है। जल्द ही इस कार का ईवी मॉडल भी लॉन्च होगा। आइए आपको इन दोनों गाड़ियों के फीचर्स और माइलेज के बारे में बताते हैं।

विज्ञापन

2024 Renault Kiger चार अलग-अलग वेरिएंट

नई 2024 Renault Kiger चार अलग-अलग वेरिएंट में मिलेगी। इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ऑप्शन मिलेंगे। कार का टॉप मॉडल 10.29 लाख रुपये एक्स शोरूम में ऑफर किया जाएगा। इसमें ऑटो फोल्डिंग ORVMs दिए गए हैं। इसके अलावा कार में सेमी लेदर सीट और leather-wrapped स्टीयरिंग व्हील दिया गया है। इस नई SUV में रेड ब्रेक कैलिपर दिए गए हैं। कार में अलॉय व्हील और ट्यूबलेस टायर ऑफर किए जा रहे हैं।

विज्ञापन

2024 Renault Kiger के इंजन पावर में कोई बदलाव नहीं किया गया है

2024 Renault Kiger के इंजन पावर में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसमें 999 cc का जबरदस्त पेट्रोल इंजन मिलेगा। यह कार अलग-अलग वेरिएंट में 18.2 kmpl से 19.52 kmpl तक की माइलेज देगी। इस कार को Global NCAP क्रैश टेस्ट में सेफ्टी के लिए 4 स्टार दिए गए हैं। यह पांच सीटर कार है, जिसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन ऑफर किए जाएंगे।

नीचे दिए वीडियो पर क्लिक कर देखें Renault Kiger Vs Tata Punch

विज्ञापन

Tata Punch

यह पांच सीटर कार है, इसमें 7 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। Tata Punch का बेस मॉडल 6 लाख रुपये और टॉप मॉडल 10.10 लाख रुपये (दोनों एक्स शोरूम) में मिलता है। यह हाई क्लास लुक कार है, इसमें प्रोजेक्टर हेडलैम्प, क्लाइमेट कंट्रोल, LED टेललैम्प और रूफ रेल्स का फीचर मिलता है। कार में मैक्सिमम 26.99 kmpl की हाई माइलेज मिलती है। यह कार 1199 cc इंजन के साथ ऑफर की जाती है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ