---विज्ञापन---

ऑटो angle-right

2024 Renault Kwid लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत में क्या हुआ चेंज

2024 Renault Kwid details in hindi: कार के RXL (O) वेरिएंट में अब 8 इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेट सिस्टम मिलेगा। इसके पावरट्रेन में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

2024 Renault Kwid details in hindi: रेनॉल्ट ने अपनी एंट्री लेवल कार क्विड का नया अपडेट वर्जन लॉन्च किया है। अच्छी बात यह है कि 2024 Renault Kwid के बेस वेरिएंट की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह शुरुआती कीमत 4.69 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलेगा। किफायती कीमत में आने वाली यह पांच सीटर कार है। इसके टॉप वेरिएंट में अलॉय व्हील ऑफर किए जाते हैं।

---विज्ञापन---

कार के RXL (O) वेरिएंट में कई बदलाव किए गए

कार के RXL (O) वेरिएंट में कई बदलाव किए गए हैं। अब इस कार में पुराने म्यूजिक सिस्टम की बजाए 8 इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेट सिस्टम मिलेगा। 2024 Renault Kwid RXL (O) का ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन इंजन 5.44 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलेगा। इस कार में मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन ऑफर किए जा रहे हैं। कार का Climber ऑटोमैटिक वेरिएंट 6.12 लाख रुपये एक्स शोरूम में ऑफर किया जा रहा है। Climber स्पोर्ट्स लुक कार है, जिसमें अट्रैक्टिव डुअल कलर ऑप्शन मिलते हैं।

---विज्ञापन---

67 bhp की पावर और हाई कम्फर्ट 

जानकारी के अनुसार कार के पावरट्रेन में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह कार 1 लीटर के पेट्रोल इंजन के साथ मिलेगी। इस कार में थ्री सिलेंडर इंजन दिया जाएगा, जो इसे हाई स्पीड कार बनाता है। कार का यह जबरदस्त इंजन 67 bhp की पावर और 91 Nm का टॉर्क जनरेट करता है,  जो खराब रास्तों पर भी इसे हाई परफॉमेंस देने के लिए पावर देता है। कार के RXL (O), Climber और RXT तीन वेरिएंट में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन ऑफर किया जा रहा है।

वीडियो पर क्लिक कर देखें 2024 Renault Kwid

---विज्ञापन---

कार में चार एयरबैग और रिवर्स पार्किंग सेंसर

कंपनी का दावा है कि यह कार अलग-अलग वेरिएंट में 21.7 से 22 kmpl की माइलेज देगी। कार में चार एयरबैग, रिवर्स पार्किंग सेंसर, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम जैसे फीचर्स मिलेंगे। इस छोटे साइज की कार में कंपनी ने हिल स्टार्ट असिस्ट का फीचर दिया है, जो इसे ऊंचाई के रास्ते पर पीछे खिसकने से रोकने में मदद करता है। कार में स्टीयरिंग माउंटेड ऑडियो कंट्रोल, सीट बेल्ट रिमाइंडर, मिरर माउंटेड इंडिकेटर दिए गए हैं

---विज्ञापन---
First published on: Jan 09, 2024 03:24 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola