---विज्ञापन---

ऑटो angle-right

Tata Punch EV से उठा पर्दा, महज 21000 रुपये में करें बुकिंग

Tata Punch EV details in hindi: कार में न्यू जनरेशन को ध्यान में रखकर 10.25 इंच की टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है।

---विज्ञापन---

Tata Punch EV details in hindi: टाटा मोटर्स ने अपनी मोस्ट अवेटेड इलेक्ट्रिक कार Tata Punch EV से पर्दा उठा दिया है। कंपनी की वेबसाइट या डीलरशिप पर आप इसकी महज 21000 रुपये देकर बुकिंग कर सकते हैं। कार में अलग-अलग बैटरी सेटअप में सिंगल चार्ज पर 300 km और 400 km की ड्राइविंग रेंज मिलेगी। कार में फिलहाल दो वेरिएंट Standard और Long Range ऑफर किए जाएंगे। कार को फास्ट DC चार्जर से चार्जिंग का भी ऑप्शन मिलेगा।

वीडियो पर क्लिक कर देखें Tata Punch EV

---विज्ञापन---

नई Punch EV में 16 इंच के अलॉय व्हील

जानकारी के अनुसार Punch EV में 16 इंच के अलॉय व्हील दिए जाएंगे, जो इसे स्टाइलिश लुक देंगे। इस कार में न्यू जनरेशन को ध्यान में रखकर 10.25 इंच की टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। कार में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलेगा। Tata Motor की साल 2024 में यह पहली इलेक्ट्रिक कार और वैसे यह कंपनी की चौथी इलेक्ट्रिक कार है। इस नई कार में सभी एडवांस फीचर्स मिलेंगे। Punch EV में पुरानी पंच पेट्रोल से अलग डिजाइन की ग्रिल दी गई है। इसके बंपर को भी पहले से अधिक स्टाइलिश बनाया गया है, जो दिखने में नई Nexon EV की तरह दिखते हैं।

---विज्ञापन---

कार में 25 kWh और 35 kWh दो बैटरी सेटअप

फिलहाल कंपनी ने अपनी नई Tata Punch EV के बारे में ज्यादा जानकारी शेयर नहीं की है। नई कार में 25 kWh और 35 kWh दो बैटरी सेटअप मिलेगा। कार को 3.3 kW AC चार्जर और 7.2 kW AC चार्जर समेत फास्ट चार्जर से चार्ज करने का ऑप्शन होगा। कार के फ्रंट में चौड़ी लाइट बार मिलेगी, जो इसे इस सेगमेंट की अन्य कारों से अलग लुक देगी। इसमें split हेडलैम्प सेटअप दिया गया है और इसमें Y शेप ब्रेक लाइट सेटअप है। इसके अलावा कार में रूफ माउंटेड स्पॉलर और पहले से अधिक बॉक्सी बंपर मिलेगा। कार में एयरबैग और कम्फर्टेबल सस्पेंशन पावर मिलेगी। इस कार में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, 360 डिग्री कैमरा और रियर सीट पर ISOFIX माउंट दिया गया है। कार शुरुआती कीमत 10 से 13 लाख रुपये एक्स शोरूम में ऑफर की जा सकती है।

---विज्ञापन---
First published on: Jan 05, 2024 02:47 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola