हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

कम्फर्ट की महारानी है Hyundai की नई कार, लॉन्ग रूट के लिए एकदम परफेक्ट

2024 Hyundai Tucson में नई ग्रिल और बंपर डिजाइन मिलेगा। यह कार 8 स्पीड गियरबॉक्स के साथ आती है।

विज्ञापन
2024 Hyundai Tucson

2024 Hyundai Tucson: हुंडई की एक धांसू कार है जो हाई कम्फर्ट लेवल के साथ आती है। इसमें आप लगातार कई दिन और कई किलोमीटर तक बिना थक्के सफर कर सकते हैं। हम बात कर रहे हैं Hyundai Tucson की। अब कंपनी ने इस कार को नए रूप-रंग और डिजाइन में पेश किया है, जिसे देखकर हुंडई कार लवर्स एक्साइटेड हो रहे हैं। Hyundai Tucson facelift में नई ग्रिल लगाई गई है, जो इसे मस्कुलर लुक दे रही है। कार को ग्लोबल मार्केट में पेश कर दिया गया है। उम्मीद है कि नए साल में 2024 तक इसे इंडिया में भी लॉन्च कर दिया जाएगा।

नई ग्रिल और पैनोरेमिक कर्व डिस्प्ले

नई कार में बंपर के डिजाइन को चेंज किया गया है। इसमें शानदार थ्री स्पोक स्टीयरिंग है जो इसके लुक्स को एन्हांस करता है। इतना ही नहीं कार में 12.3 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और पैनोरेमिक कर्व डिस्प्ले दिया गया है। 2024 Hyundai Tucson बाजार में Jeep Compass, Citroen C5 Aircross और Volkswagen Tiguan को टक्कर देगी। बता दें हाल ही में Tiguan का नया साउंड एडिशन लॉन्च किया गया है।

विज्ञापन

5 सीटर SUV कार

Hyundai Tucson facelift में गियर शिफ्ट को स्टीयरिंग कॉलम में मूव किया गया है। कोरियन कार निर्माता कंपनी हुंडई ने अपनी इस नई SUV के इंटीरियर में लोगों को लग्जरी और हाई कम्फर्ट देने का प्रयास किया है। इसमें आरामदायाक सीट, थीम कलर और लाइटिंग दी गई है। कार में सभी एडवांस फीचर्स मिलेंगे। हालांकि कंपनी ने इसके पावरट्रेन में कोई बदलाव नहीं किया है। यह पांच सीटर कार है। फिलहाल बाजार में मौजूद Hyundai Tucson शुरुआती कीमत 29.02 लाख रुपये एक्स शोरूम में आती है। नई कार का इंडिया में क्या प्राइस होगा, अभी इसका खुलासा नहीं किया गया है।

कार में 8-स्पीड गियरबॉक्स 

Hyundai Tucson 2व्हील ड्राइव और 4 व्हील ड्राइव दोनों ऑप्शन में आती है। यह कार पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन वर्जन में अवेलेबल है। फिलहाल कार में दो ट्रिम Platinum और Signature ऑफर किए जाते हैं। कार में सात कलर ऑप्शन मिलते हैं। खास बात यह है कि इस कार में 8-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है। इसमें एयरबैग, हिल होल्ड कंट्रोल, ऑटो इमरजेंसी ब्रेक जैसे सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola