हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

6 सितंबर से इन 3 राशियों को रहना होगा बेहद संभलकर, सूर्य-चंद्रमा का अशुभ संयोग लाएगा जीवन में भूचाल

Zodiac Signs: 6 सितंबर, 2024 को सूर्य और चंद्रमा को महापात दोष लग रहा है, जो वैधृति योग में बनने से सभी राशियों के लिए व्यापक असरकारी होंगे। इस योग से 3 राशियों के जातकों के जीवन पर बेहद नेगेटिव प्रभाव होने के योग हैं। आइए जानते हैं, ये 3 राशियां कौन-सी हैं और इन पर क्या नकारात्मक असर होंगे?

विज्ञापन

Zodiac Signs: 6 सितंबर, 2024 को एक खास खगोलीय घटना घटित हो रही है। ग्रहों के राजा सूर्य और ग्रहों की रानी चंद्रमा से संबंधित होने के कारण ज्योतिष और पंडित इसे बेहद गंभीरता से लेते हैं। इस दिन वैधृति योग में चंद्रमा और सूर्य एक-दूसरे के बेहद करीब आ जाएंगे, जिसके परिणामस्वरूप एक अशुभ योग का निर्माण हो रहा है, जिसे ज्योतिष शास्त्र में ‘महापात दोष’ कहा जाता है।

महापात दोष क्या है?

वैदिक ज्योतिष के अनुसार, व्यतिपात या वैधृति योग में दौरान सूर्य और चंद्रमा एक डिग्री के भीतर आ जाते हैं और दोनों की स्थिति एक-दूसरे के बराबर हो जाती है। इस खगोलीय संयोग को सूर्य-चंद्र वैधृति दोष भी कहा जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, महापात दोष का प्रभाव अत्यंत प्रतिकूल होता है। यह न केवल नए कार्यों को शुरू करने के लिए अशुभ माना जाता है, बल्कि पहले से चल रहे कार्यों को भी बाधित कर सकता है। आइए जानते हैं, इसका किन 3 राशियों पर नेगेटिव प्रभाव होने की आशंका है?

महापात दोष का राशियों पर नकारात्मक असर

मेष राशि

सूर्य-चंद्र वैधृति योग महापात दोष मेष राशि के जातकों के जीवन पर प्रतिकूल असर होने के योग दर्शा रहा है। नौकरीपेशा जातकों के लिए ऑफिस में तनाव और अस्थिरता का माहौल रह सकता है। आर्थिक मामलों में लापरवाही बरतने से नुकसान हो सकता है। कारोबार से जुड़े जातकों को सचेत रहने की जरूरत है। व्यापार में बाधाएं आ सकती हैं। कम्पीटीशन बढ़ने से चुनौतियां बढ़ेंगी। स्टूडेंट्स जातकों का पढ़ाई में मन नहीं लगेगा, एकाग्रता में कमी आएगी। रिश्ते को बहुत सहेज कर चलने की जरूरत है। पारिवारिक सदस्यों के साथ मतभेद हो सकते हैं।

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के जीवन पर सूर्य-चंद्र महापात दोष का नकारात्मक असर होने की संभावना है। इस समय आर्थिक मामलों और व्यापार की नीति में अस्पष्टता बढ़ सकती है। इससे व्यापार में नुकसान होने की संभावना है। कार्यस्थल पर अस्थिरता का माहौल रह सकता है। प्राइवेट जॉब करने वालों के कामकाज में बाधाएं आ सकती हैं। मित्रों और परिजनों के साथ मतभेद हो सकते हैं। लव लाइफ में पार्टनर के साथ विश्वासघात की भावना पैदा हो सकती है।

मकर राशि

व्यापार में आर्थिक समस्याएं बढ़ सकती हैं। अभी व्यापार के विस्तार या कोई निवेश करने से बचें। नौकरी जुड़े लोग काम के बोझ से परेशान रहेंगे, टारगेट का तनाव बना रह सकता है। कारोबार प्रतिस्पर्धा बढ़ने से आपको रणनीति बदलने पड़ सकती है, जो लाभ को हानि में बदल सकती है। पारिवारिक सदस्यों के साथ मतभेद हो सकते हैं। लव लाइफ के साथ भावनात्मक दूरी बढ़ सकती है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Ganesh Chaturthi 2024: गणेश चतुर्थी पर अष्टविनायक यात्रा है बेहद खास, 8 अलग रूपों में विराजमान गणपति दर्शन से पूरी होती है हर मुराद

ये भी पढ़ें: भगवान श्रीकृष्ण ने क्यों तोड़कर फेंक दी बांसुरी, जानें क्या है राधा जी की मृत्यु से इसका संबंध…पढ़ें पूरी कथा

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola