Vastu Tips: कहीं गलत दिशा तो नहीं रखते आप भी दवाइयां?

Where to Keep Medicines as per Vastu Tips: घर में दवाइयों को रखने के लिए कौन सी दिशा सही है कौन सी नहीं? आइए जानते हैं।

Where to keep medicines as per vastu tips feng shui, Where to keep medicines as per vastu tips feng, according to vastu where to keep medicines in house, where should we keep your medicines at home, where to keep medicines as per feng shui, five places where it is safe to keep medicines, can we keep medicines in kitchen as per vastu, can we keep medicines in bedroom as per vastu, vastu tips, vastu tips in Hindi

जी हां, वास्तु शास्त्र में दिशाओं से लेकर चीजों के बारे में बताया गया है। शास्त्र में दवा रखने की भी सही और गलत दोनों जगह के बारे में जानकारी दी गई है। कहा जाता है कि अगर कोई गलत दिशा में दवाइयां रखता है, तो कभी भी बीमारियों और दवाइयों से छुटकारा नहीं मिल सकता है। इसलिए आइए जानते हैं कि घर में किस दिशा में दवाइयां रखना सही रहता है और दवाइयों को कहां नहीं रखना चाहिए?

घर में इन जगहों पर भूलकर भी न रखें दवा

वास्तु शास्त्र में दवा रखने के लिए दिशा और गलत जगहों का भी जिक्र किया गया है। शास्त्र के अनुसार व्यक्ति को अपने सिरहाने यानी जहां आप सोते हैं वहां अपने सिर के ऊपर दवाइयों को न रखें। इसके अलावा स्टडी टेबल और रसोई में भी दवाइयां नहीं रखनी चाहिए। इन जगहों पर दवा रखने से घर में कोई न कोई सदस्य बीमार रहता है और दवाइयों से छुटकारा नहीं मिल पाता है।

भूलकर भी इन दिशाओं में न रखें दवाइयां 

वास्तु शास्त्र के अनुसार दवाइयों को पश्चिम और उत्तर कोण वाली दिशा की ओर नहीं रखना चाहिए। यहां रखी दवाओं का सेवन करने पर बीमार व्यक्ति पर दवा का असर बहुत धीरे-धीरे होता है। रसोई में तो भूलकर भी दवा न रखें, वरना कभी दवाइयों से छुट्टी मिलेगी ही नहीं।

शास्त्र में दक्षिण और दक्षिण-पूर्व दिशा में भी दवा रखने से मना किया गया है। कहा जाता है कि जो लोग इन दिशाओं में दवा रखते हैं उनके घर से कभी भी दवाइयां जाने का नाम नहीं लेती हैं और घर में कोई न कोई बीमार रहता है।

घर में इन दिशाओं में दवा रखना सही

वास्तु शास्त्रों में उत्तर पूर्व दिशा में दवा रखना गलत नहीं बल्कि शुभ माना गया है। आप दवा की किट या दवाइयां ईशान कोण यानी उत्तर पूर्व दिशा की ओर रख सकते हैं। ऐसे में आप पर दवा का असर भी होगा और घर में दवाओं का वास भी नहीं हो सकेगा।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ