Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

ज्योतिष

राशि के अनुसार जानिए किस रंग की घड़ी से शुरू होगा आपका गोल्डन टाइम!

घड़ी का हमारे जीवन में एक अहम रोल है। घड़ी सिर्फ हमको समय नहीं बताती है, ज्योतिष के अनुसार ये हमारे भाग्य का भी निर्धारण कर सकती है। घड़ी का हमारी किस्मत बदलने में महत्वपूर्ण योगदान होता है। घड़ी के रंगों से हमारी लाइफ में भी रंग भर जाते हैं। इसके लिए आपको अपने हाथ के लिए सही रंग की घड़ी पहचानने की जरूरत है। आइए जानते हैं कि किस रंग की घड़ी आपके लिए शुभ रहेगी।

Author
Edited By : Mohit Tiwari Updated: Apr 16, 2025 15:50
Zodiac signs

समय का व्यक्ति के जीवन में अहम रोल होता है। इसके लिए हम अपने हाथ में घड़ी भी पहनते हैं। ज्योतिष के अनुसार आपके हाथ की घड़ी आपका समय भी बदल सकती है। इसके लिए आवश्यकता है तो अपने लिए अनुकूल रंग की घड़ी पहचानने की। अगर आप अपनी राशि के अनुसार घड़ी को पहनते हैं तो आपको लाइफ के हर कदम पर सफलता मिलती है।

इसके साथ ही धन का आगमन भी बढ़ता है। जीवन में सुख और समृद्धि आती है। आपके काम बनने लगते हैं। इस कारण आपको अपनी राशि के अनुसार ही घड़ी के रंग का चुनाव करना चाहिए। आइए जानते हैं कि आपकी राशि के अनुसार कौन से रंग की घड़ी आपको शुभ परिणाम देगी।

---विज्ञापन---

राशि के अनुसार पहनें इन रंगों की घड़ी

मेष राशि – मेष राशि के स्वामी मंगल हैं। इस कारण मेष राशि वालों को रेड, मरून या रोज गोल्ड कलर की घड़ी पहननी चाहिए।

वृषभ राशि- इस राशि के स्वामी शुक्र ग्रह हैं। शुक्र को ज्योतिष में सौंदर्य और वैभव का कारक माना जाता है। इस राशि वालों को पिंक, सफेद, लाइट ग्रीन कलर की घड़ी पहननी चाहिए।

---विज्ञापन---

मिथुन राशि- इस राशि के स्वामी बुध हैं। इस राशि वालों को हाथ में ग्रीन या पेल येलो कलर की वॉच पहननी चाहिए।

कर्क राशि- इस राशि के स्वामी चंद्रमा हैं। इनको सफेद, सिल्वर और पर्लटोन कलर की घड़ी पहननी चाहिए।

सिंह राशि- इस राशि के स्वामी सूर्य हैं। इस राशि वालों को गोल्डन, ब्राइट रेड या ऑरेंज कलर की घड़ी पहननी चाहिए।

कन्या राशि- कन्या राशि के स्वामी भी बुध हैं। राशि वालों को ग्रीन, बेज या ऑलिव कलर की घड़ी हाथ में पहननी चाहिए।

तुला राशि- तुला राशि के स्वामी शुक्र हैं। इस राशि वालों को पिंक, लाइट ब्लू या सिल्वर कलर की घड़ी पहननी चाहिए।

वृश्चिक राशि- इस राशि के स्वामी मंगल हैं। इन राशि वालों को डॉर्क रेड, ब्लैक या मैरून कलर की वॉच पहननी चाहिए।

धनु राशि- इस राशि के स्वामी गुरु ग्रह हैं। इनको येलो, गोल्डन या ऑरेंज कलर की वॉच पहननी चाहिए।

मकर राशि- मकर राशि के स्वामी शनि हैं। इन राशि वालों को ब्लैक, ग्रे या ब्राउन कलर की वॉच कैरी करनी चाहिए।

कुंभ राशि- शनि इस राशि के मालिक हैं। इनको नेवी ब्लू, इलेक्ट्रिक ब्लू, डार्क ब्लैक रंगों की घड़ी हाथ में पहननी चाहिए।

मीन राशि- इस राशि के भी स्वामी गुरु ग्रह हैं। इन राशि वालों को सी ग्रीन, लाइट पर्पल, व्हाइट रंग की घड़ी पहननी चाहिए।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्रों पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें- Budhaditya Yoga 2025: इन 5 राशियों का हर सपना होगा साकार, मेष राशि में राजा से मिलेंगे राजकुमार!

First published on: Apr 16, 2025 03:25 PM

संबंधित खबरें