---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Budhaditya Yoga 2025: इन 5 राशियों का हर सपना होगा साकार, मेष राशि में राजा से मिलेंगे राजकुमार!

Budhaditya Yoga 2025: इन 5 राशियों का हर सपना होगा साकार, मेष राशि में राजा से मिलेंगे राजकुमार! 7 मई को ग्रहों के राजकुमार बुध मेष राशि में प्रवेश कर जाएंगे। मेष में प्रवेश करते ही ये यहां पहले से मौजूद सूर्य के युति बनाएंगे, जिससे बुधादित्य योग का निर्माण हो जाएगा। बुधादित्य योग के बनते ही करीब 5 राशि वालों का भाग्य खुल जाएगा। आइए जानते हैं कि वे 5 खुशनसीब राशियां कौन सी हैं।

---विज्ञापन---

ज्योतिष में बुध को ग्रहों का राजकुमार और सूर्य को ग्रहों का राजा कहा जाता है। आगामी 7 मई बुधवार की सुबह 4 बजकर 13 पर बुध ग्रह मेष राशि में प्रवेश कर जाएंगे। बुध के मेष राशि में प्रवेश करते ही ये यहां पर पहले से मौजूद सूर्य के साथ युति बनाएंगे।

सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य योग का निर्माण हो जाएगा। इस योग के कारण कई राशि वालों बंपर लाभ होगा। ऐसा इस कारण है क्योंकि जब ये दोनों ग्रह मेष जैसी तेजस्वी, अग्नि तत्व की राशि में होते हैं तो बुधादित्य योग दोगुना असरदार हो जाता है। यह योग बुद्धि, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, और संचार कौशल को तेज करता है। आइए जानते हैं कि मेष राशि में बुधादित्य योग किन राशियों के लिए लाभदायक रहेगा।

---विज्ञापन---

कर्क राशि

यह योग आपकी कुंडली में दशम भाव में बन रहा है जो करियर और समाज में प्रतिष्ठा से जुड़ा होता है। इससे प्रोफेशनल लाइफ में आपको नई पहचान, प्रमोशन या कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। बॉस या सीनियर्स के साथ आपके रिलेशन बेहतर होंगे और आपकी पोजीशन मजबूत होगी। लीडरशिप पावर बढ़ेगी और लोग आपके विचारों को फॉलो करेंगे।

सिंह राशि

आपकी कुंडली में यह योग नवम भाव में बन रहा है। यह भाव भाग्य, उच्च शिक्षा, और विदेश यात्राओं का होता है। इस योग से किस्मत का साथ आपको मिलेगा। इस दौरान आपको भाग्य का साथ मिलेगा। स्टूडेंट्स और रिसर्च से जुड़े लोगों के लिए यह समय बहुत अच्छा साबित होगा। धार्मिक यात्रा या किसी स्पिरिचुअल गुरु से मार्गदर्शन मिलने के योग भी बनेंगे।

---विज्ञापन---

तुला राशि

यह योग तुला राशि वालों की कुंडली के सप्तम भाव में बन रहा है। यह भाव जीवनसाथी, साझेदारी और पब्लिक डीलिंग का है। शादीशुदा जीवन में समझदारी बढ़ेगी और आपसी संवाद बेहतर होगा।
बिजनेस पार्टनरशिप से लाभ होगा और नई डील्स या टाई-अप्स बन सकते हैं। जो लोग कंसल्टिंग, लॉ या मीडिया जैसे क्षेत्र में हैं, उन्हें इस दौरान खास फायदा होगा।

धनु राशि

बुधादित्य योग आपकी कुंडली के पंचम भाव में बन रहा है। यह भाव शिक्षा, संतान, प्रेम और क्रिएटिविटी से जुड़ा होता है। स्टूडेंट्स के लिए यह समय समझदारी और तेज सोच का रहेगा। लव रिलेशनशिप्स में बातचीत से गलतफहमियां दूर होंगी। किसी नई क्रिएटिव योजना या स्टार्टअप के लिए भी यह सही समय है।

---विज्ञापन---

मीन राशि

यह योग मीन राशि वालों के द्वितीय भाव में बन रहा है। यह भाव धन, वाणी और पारिवारिक जीवन से जुड़ा होता है। इससे इनकम के नए साधन बनेंगे और सेविंग्स बढ़ेंगी। आपकी बोलने की कला से भी लोग प्रभावित होंगे और इससे आपको लाभ भी होगा। घर-परिवार में सामंजस्य बढ़ेगा और वाणी में मिठास रहेगी।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्रों पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Astro Tips: इन लड़कों से सावधान रहें लड़कियां, तबाह कर सकते हैं लाइफ!

First published on: Apr 16, 2025 01:21 PM

End of Article

About the Author

Mohit Tiwari

मोहित 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन सालों में इन्होंने कई बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। इनको फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क के साथ ही चैनल, प्रिंट और डिजिटल माध्यम में काम करने का अनुभव है। इसके साथ ही Astroyogi  व अन्य एस्ट्रोलॉजी प्लेटफॉर्म के लिए भी काम कर चुके हैं। इन्होंने एस्ट्रोलॉजी का गहन अध्ययन किया हुआ है। इसके चलते पुराणों और शास्त्रों में छिपे गूढ़ रहस्यों को लोगों तक सरल भाषा में पहुंचाने की कोशिश भी अपने आर्टिकल्स के माध्यम से करते हैं। धर्म के साथ ही लाइफस्टाइल के भी जटिल विषयों को सरलता से पाठकों के समक्ष रखते हैं। अब News 24 के साथ जुड़कर फीचर लेखन का कार्य कर रहे हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola