Best Direction For Eating: वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) में हर कार्य के लिए शुभ दिशा का जिक्र किया गया है। यही वजह है कि किसी भी कार्य के लिए वास्तु के जानकार शुभ दिशा का ख्याल रखने की सलाह देते हैं। वास्तु शास्त्र में खाना खाने के लिए भी खास दशा का उल्लेख किया गया है। मान्यता है कि इस दिशा में मुंह करके भोजन (Vastu Tips For Eating) करने से मां अन्नपूर्णा की विशेष कृपा बनी रहती है। इसके साथ ही घर में अन्न-अनाज की कमी नहीं होती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, कुछ दिशाओं में मुंह करके खाना खाने से घर में दरिद्रता का वास होने लगता है। खाना-खाते वक्त जो कोई शुभ दिशा का ख्याल रखता है, उसे मां लक्ष्मी का भी विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है। आइए वास्तु शास्त्र के अनुसार जानते हैं कि किन दिशा में मुंह करके खाना नहीं खाना चाहिए।
भोजन करन की दिशा का है खास महत्व
वास्तु शास्त्र (Vastu Tips) के अनुसार महज घर का सही दिशा में होना ही जरूरी नहीं होता, बल्कि घर में रखे गए सामान और खाने-पीने की उचित दिशा का ध्यान पर भी घर में बरकत बनी रहती है। साथ ही मां अन्नपूर्णा समेत मां लक्ष्मी की कृपा भी प्राप्त होती है। वहीं जो लोग इस बातों का नजरअंदाज करते हैं, उनकी जीवन हमेशा धन की कमी बनी रहती है। इतना ही नहीं, ऐसे में व्यक्ति को कर्ज की समस्या का भी सामना करना पड़ता है। ऐसे में खाना खाते समय दिशा का ध्यान रखना जरूरी है।
यह भी पढ़ें: Maa Lakshmi: मां लक्ष्मी इन 4 राशि वालों पर हमेशा रहती हैं मेहरबान, देखते ही देखते बन जाते हैं अरबपति!
किस दिशा में मुंह करके खाएं खाना?
- वास्तु शास्त्र में खाना खाने के लिए सबसे अच्छी दिशा उत्तर (North Direction) और पूर्व (East) को माना गया है। ऐसे में जब कभी भी खाना खाएं तो दिशाओं को जरूर ध्यान रखें। ध्यान रहे, जो व्यक्ति खाने खाते समय उचित दिशा का ध्यान नहीं रखते, उनकी आयु कम होती है। इसके अलावा इसका सेहत पर भी गंभीर असर होता है।
- वास्तु शास्त्र में दक्षिण दिशा (South) को खाना खाने के लिए बेहद अशुभ माना गया है। कहा जाता है कि इस दिशा से यम का सीधा संबंध होता है। यही वजह है कि दक्षिण दिशा (South Direction) में मुंह करके भोजन करने से मना किया जाता है। मान्यता है कि इस दिशा में मुंह करके भोजन करने से दुर्भाग्य (Bad Luck) बढ़ता है। साथ ही कर्ज की समस्या से भी गुजरना पड़ता है।
- वास्तु (Vastu Tips For Eation) के जानकार बताते हैं कि खाने-खाने के लिए पश्चिम दिशा (West Direction) किसी भी स्थिति में शुभ नहीं है। माना जाता है कि इस दिशा में मुंह करके खाना खाने से व्यक्ति कर्ज के दलदल में बुरी तरह फंस जाता है, जिससे बाहर निकलना बहुत कठिन होता है। ऐसे में अगर भोजन करते समय इस इन बातों का ध्यान नहीं रखेंगे तो धीरे-धीरे कर्ज में डूबते चले जाएंगे। ऐसे में भोजन करते समय इस बात का विशेष ख्याल रखें।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
21 hrs agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
2 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
3 days agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoधनु राशि के लिए जरूरी उपाय, इन्हें करने से मिलेगा भाग्य का साथ
4 days agoसिंह राशि के लिए सलाह, इन उपायों को करने से बढ़ेगा मान-सम्मान
4 days agoकिन राशियों के लिए लकी रहेगा दिन और किसे होगा नुकसान? पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoकेतु गोचर से बदलेगा इन 4 राशियों का हाल, करियर में बनेंगे तरक्की के योग
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines