Maa Lakshmi: मां लक्ष्मी इन 4 राशि वालों पर हमेशा रहती हैं मेहरबान, देखते ही देखते बन जाते हैं अरबपति!

Astrology, Maa Lakshm, Maa Lakshmi favorite zodiac, मां लक्ष्मी

मां लक्ष्मी इन 4 राशि वालों पर हमेशा रहती हैं मेहरबान, देखते ही देखते बन जाते हैं अरबपति!

Maa Lakshmi favorite zodiac: हिंदू धर्म ग्रंथों में मां लक्ष्मी को धन की देवी कहा गया है। कहते हैं कि जिस व्यक्ति पर मां लक्ष्मी की कृपा हो जाए, उसे जीवन में कभी भी आर्थिक परेशनियों से नहीं गुजरना पड़ता है। ऐसे लोगों की कभी भी रुपये-पैसों की किल्लत नहीं होती। इसके अलावा ऐसे लोगों के घर में धन का भंडार भरा रहता है। धर्म शास्त्रों में मां लक्ष्मी को चंचला भी कहा गया है। यही वजह है कि किसी स्थान पर मां लक्ष्मी बहुत समय तक नहीं रहतीं. ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, कुछ राशियों में मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहती है। ज्योतिष शास्त्र के जानकार बताते हैं, इन राशियों को धन की कमी महसूस नहीं होती. आइए जानते हैं उन 4 राशियों के बारे में जिन पर मां लक्ष्मी हमेशा मेहरबान रहती हैं।

विज्ञापन

वृषभ राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, वृषभ राशि के जातकों पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा बनी रहती है। माना जाता है कि इस राशि के जातकों पर मां लक्ष्मी की हमेशा कृपा बरसती रहती है। यह वजह है कि इस राशि को धन और ऐश्वर्य की राशि माना जाता है। ऐसे में इस राशि से संबंधित जातकों को धन, सुख और वैभव में कमी नहीं होती। ज्योतिष के मुतिबिक, वृषभ राशि के स्वामी शुक्र देव हैं और इन्हें धन का कारक ग्रह माना जाता है। यह वजह है कि इस राशि के जातकों को मां लक्ष्मी और शुक्र देव दोनों की कृपा बरसती है। इस राशि के जातक नौकरी और व्यापार में दिन-रात तरक्की करते रहते हैं।

विज्ञापन

कर्क राशि

कर्क राशि के लोगों पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहती है। दरअसल इस राशि के जातक मेहनती होते हैं। शास्त्रों के अनुसार, मेहनती लोगों को मां लक्ष्मी काफी पसंद करती हैं। यही वजह है कि इस राशि के लोगों को हर काम में सफलता मिलती है। ग्रहों के शुभ प्रभाव के कारण इस राशि के लोग मेहनत पर पूरा यकीन करते हैं। इसके साथ ही इस राशि के लोग जिस काम को एक बार सोच लेते हैं, उसके पूरा करके ही दम लेते हैं। आर्थिक मामलों में किसी से पीछे रहना, इस राशि के लोगों को पसंद नहीं होता। मेहनत की बदौलत इस राशि के जातक खूब धन अर्जित करते हैं।

विज्ञापन

सिंह राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सिंह राशि पर मां लक्ष्मी मेहरबान रहती हैं। सिंह राशि के लोग अपनी मेहनत के बल पर धन अर्जित करते हैं। इसके साथ ही ये मेहनत के बल पर सफलता प्राप्त करते हैं। मां लक्ष्मी की कृपा से सिंह राशि वालों को समाज में भी खूब सम्मान मिलता है। माना जाता है कि धन की देवी मां लक्ष्मी की कृपा से इन्हें धन की कमी महसूस नहीं होती। इसके अलावा इस राशि के लोगों को आर्थिक संकटों का सामना नहीं करना पड़ता है।

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक वृश्चिक राशि भी मां लक्ष्मी को प्रिय है। वृश्चिक राशि वाले जातक को महिलाओं और कन्या का सम्मान करना चाहिए। ऐसे जातक को मां लक्ष्मी की आराधना और विशेष पूजा पाठ करनी चाहिए। इसके अलावा ऐसे जातक मां लक्ष्मी की कृपा से खूब पैसा कमाते हैं और हर कार्य में इन्हें सफलता मिलती है.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ