Vastu Tips: अक्सर हम अपने पड़ोसियों-रिश्तेदारों से मदद लेते हैं, हालांकि यह कोई बुरा काम नहीं है। सामान्य तौर पर लोग एक-दूसरे की मदद करते हैं। अमूमन लोग दैनिक जीवन में इस्तेमाल होने वाली चीजें भी एक दूसरे से साझा कर देते हैं। लेकिन क्या आपको पता भी है कि मुफ्त में ली हुई चीजें आपके लिए कंगाली का कारण बन सकती है? जी, हां दरअसल वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताया गया है जिनका इस्तेमाल करना आर्थिक संकट पैदा कर सकता है। आइए वास्तु शास्त्र के मुताबिक जानते हैं कि किन 5 चीजों का इस्तेमाल मुफ्त में नहीं करना चाहिए।
नमक
वास्तु शास्त्र में नमक का संबंध शनि से बताया गया है। वास्तु नियम के मुताबिक नमक को कभी भी मुफ्त में नहीं लेना चाहिए। वास्तु एक्सपर्ट बताते हैं कि मुफ्त में लिए हुए नमक का इस्तेमाल करने से जीवन में रोग और कर्ज की समस्या बढ़ने लगती है। ऐसे में भूलकर भी कभी किसी से फ्री में नमक नहीं लेना चाहिए।
सुई
वास्तु शास्त्र के अनुसार, फ्री में मिली हुई सुई का इस्तेमाल किसी भी सूरत में नहीं करना चाहिए। दरअसल मुफ्त में ली गई सुई से जीवन में नकारात्मकता बढ़ने लगती है। साथ ही इसके नकारात्मक प्रभाव से परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम-संबंधों में दरार आने लगती है। फ्री की सुई दांपत्यजीवन को भी बुरे तरीके से प्रभावित कर सकता है।
यह भी पढ़ें: 6 नवंबर तक का समय 3 राशि वालों के लिए वरदान-समान! धन के कारक ग्रह देंगे छप्परफाड़ धन
रुमाल
वास्तु शास्त्र की मानें तो मुफ्त में लिए हुए रुमाल का इस्तेमाल कभी नहीं करना चाहिए। जानकार बताते हैं कि अगर मुफ्त की रुमाल का इस्तेमाल किया जाता है तो परिवार के सदस्यों के बीच मनमुटाव बढ़ने लगता है। लोगों के बीच आपसी रिश्ते बिगड़ने लगते हैं। ऐसे में न तो कभी किसी से मुफ्त में रुमाल लेकर इस्तेमाल करना चाहिए और न ही अपनी रूमाल किसी दूसरे को देना चाहिए।
लोहा
ज्योतिष शास्त्र में लोहे का संबंध शनि देव से बताया गया है। कहा जाता है कि लोहा मुफ्त में इस्तेमाल करने से जीवन में एक के बाद एक समस्या आने लगती है। साथ ही जीवन में आर्थिक स्थिति भी प्रतिकूल होने लगती है। ऐसे में चाहकर भी कभी किसी से मुफ्त में लोहा लेकर उसका इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
तेल
वास्तु नियम के मुताबिक तेल का सीधा कनेक्शन शनि देव से है। ऐसा कहा जाता है कि तेल का मुफ्त में इस्तेमाल करने से जीवन में दरिद्रता का वास होने लगता है। ऐसे में इंसान जो भी कमाता है वह पानी की तरह बह जाता है। इतना ही नहीं, ऐसे में कई बार इंसान पाई-पाई के लिए मोहताज हो जाता है। ऐसे में उधार लेकर तेल का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
यह भी पढ़ें: घर के मुखिया का शयन कक्ष दक्षिण दिशा में होना क्यों है शुभ? जानें वास्तु नियम
डिस्क्लेमर:यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
कुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
15 hrs agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
23 hrs agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
1 day agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
1 day agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
1 day agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
3 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines