Vaidhriti Yog 2026: ज्योतिष शास्त्र में सूर्य ग्रह को ग्रहों के राजा का स्थान प्राप्त है, जबकि चंद्र ग्रह को माता से रिश्ता, मानसिक स्थिति, सुख और वाणी आदि का दाता माना जाता है. इसके अलावा सूर्य ग्रह व्यक्ति के मान-सम्मान, नेतृत्व क्षमता, ऊर्जा और पिता से रिश्ते आदि का प्रतिनिधित्व करते हैं. द्रिक पंचांग के अनुसार, 21 फरवरी 2026 को इन दोनों प्रभावशाली ग्रहों के संयोग से वैधृति योग बनेगा. शनिवार को सुबह 8 बजे के आसपास सूर्य और चंद्र वैधृति योग बनाने जा रहे हैं.
आइए जानते हैं उन राशियों के बारे में, जिनकी किस्मत का ताला 2026 के दूसरे महीने फरवरी में वैधृति योग के शुभ प्रभाव से चमक सकता है.
मेष राशि
वैधृति योग के शुभ प्रभाव से 2026 के दूसरे महीने फरवरी में मेष राशि वालों को लाभ होगा. विवाहित जातकों के व्यवहार की घरवाले तारीफ करेंगे. साथ ही वो आपको कोई उपहार दे सकते हैं. इस दौरान युवाओं की कोई पुरानी इच्छा पूरी हो सकती है. यदि आपको करियर में आगे बढ़ने का कोई भी अवसर मिलता है तो उसे अपने हाथ से न जाने दें. उम्मीद है कि इस बार आपको मन-मुताबिक सफलता मिलेगी. जो लोग पिछले कुछ दिनों से अपने स्वास्थ्य को लेकर परेशान हैं, उन्हें कुछ समय के लिए राहत मिलेगी.
ये भी पढ़ें- Shukra Margi 2026: शुक्र की मार्गी चाल से इन 3 राशियों को होगा लाभ, बढ़ सकता है बैंक बैलेंस
कर्क राशि
मेष के अलावा कर्क राशि वालों का भाग्य भी सूर्य-चंद्र के वैधृति योग से 2026 के दूसरे महीने फरवरी में चमकेगा. विवाहित जातकों को जीवनसाथी से नए आभूषण की प्राप्ति हो सकती है. युवाओं की रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी, जिसका फायदा भविष्य में कभी न कभी जरूर होगा. यदि आपकी भाई-बहनों से बोलचाल बंद है तो बातचीत फिर से शुरू होगी. साथ ही रिश्ते में प्यार और सम्मान बढ़ेगा. इसके अलावा धीमी शुरुआत के बावजूद मेहनती लोगों को करियर में बड़ी सफलता मिलेगी. साथ ही अच्छा-खासा आर्थिक लाभ होगा.
धनु राशि
जिन लोगों की राशि धनु है, उनके लिए साल 2026 का दूसरा महीना फरवरी अच्छा रहेगा. घर में कई दिनों से तनाव का माहौल है तो उससे छुटकारा मिलेगा. साथ ही आप अपनी निजी जिंदगी को लेकर संतुष्ट रहेंगे. इस दौरान कुछ जरूरी कार्यों में कामकाजी लोगों को सफलता मिलेगी. इसके अलावा व्यापार विस्तार की योजनाएं सफल होंगी और उनसे अच्छा-खास लाभ होगा. स्वास्थ्य में सुधार होने के कारण उम्रदराज जातक अच्छा महसूस करेंगे. आने वाले समय में आपको मनचाही जगह पर घूमने का भी मौका मिलेगा.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
10 hrs agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
2 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
3 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
5 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines