हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Surya Guru Yoga: सूर्य-गुरु ने बनाया चालीसा योग, इन 5 राशियों को होगा खास लाभ

1 मई, 2025 की शाम से सूर्य और बृहस्पति एक-दूसरे से 40 डिग्री की कोणीय दूरी पर अवस्थित होकर ‘चत्वारिंशति’ या चालीसा योग का निर्माण कर रहे हैं। आइए जानते हैं, इस योग से किन रक्षियों को सबसे अधिक लाभ होने के योग बन रहे हैं?

विज्ञापन

वैदिक ज्योतिष के सभी ग्रह अपने के दौरान अनेक प्रकार के योग बनाते हैं, जिसका सभी राशियों पर व्यापक और गहरा प्रभाव पड़ता है। गुरुवार 1 मई, 2025 की शाम 8 बजकर 44 मिनट से ग्रहों के राजा सूर्य और देवगुरु बृहस्पति एक-दूसरे से 40 डिग्री की कोणीय दूरी पर अवस्थित हो चुके हैं। दो ग्रहों की इस कोणीय स्थिति को ज्योतिष शास्त्र में ‘चत्वारिंशति योग’ कहा गया है। सहज हिन्दी में इसे चालीसा योग कहते है, वहीं अंग्रेजी में इस योग को नोवाइल एस्पेक्ट (Novile Aspect) कहा गया है।

सूर्य-गुरु योग का राशियों पर असर

ज्योतिष में चालीसा योग यानी नोवाइल एस्पेक्ट एक माइनर यानी सूक्ष्म योग है। इस योग को गूढ़ समझ, आंतरिक विकास और आध्यात्मिक परिपक्वता से संबंधित माना गया है। सूर्य-गुरु योग आत्मबल, ज्ञान और सफलता प्राप्ति के प्रति प्रेरित करते हैं। आइए जानते हैं, 1 मई से बने सूर्य-गुरु के चालीसा योग से किन रक्षियों को सबसे अधिक लाभ होने के योग बन रहे हैं?

ये भी पढ़ें: धन-समृद्धि की चाबी यह पौधा, शनिवार की रात इन 5 उपायों से पाएं सौभाग्य का वरदान

विज्ञापन

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए सूर्य और गुरु का योग आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता में जबरदस्त वृद्धि लाएगा। कार्यस्थल पर आपके कार्यों की सराहना होगी और नौकरी में पदोन्नति के प्रबल योग बन सकते हैं। यदि आप राजनीति, प्रशासन या किसी उच्च पद पर कार्यरत हैं, तो यह समय आपके लिए अत्यंत अनुकूल रहेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को भी सफलता मिलने की संभावना है। इसके साथ ही, सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और सरकारी लाभ प्राप्त हो सकता है।

सिंह राशि

सिंह राशि के स्वामी स्वयं सूर्य हैं, और गुरु के साथ उनका संयोग आपकी ऊर्जा और आत्मबल को कई गुना बढ़ा सकता है। यह समय व्यापार में उन्नति के लिए अनुकूल रहेगा, क्योंकि नई योजनाएं सफल होंगी और उच्च अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। लंबे समय से अटके कार्यों में भी सफलता मिलने के संकेत हैं। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति और संतुलन बना रहेगा। इसके अलावा, विदेश यात्रा के योग भी बन सकते हैं जो आपके जीवन में नई संभावनाओं के द्वार खोल सकते हैं।

विज्ञापन

कन्या राशि

सूर्य-गुरु का यह योग कन्या राशि के जातकों की बुद्धिमत्ता और विश्लेषणात्मक क्षमता को निखार देगा। यह समय शिक्षा, शोध, लेखन या अन्य बौद्धिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो सकता है। शैक्षणिक और बौद्धिक सफलता के साथ-साथ पुराने निवेश से भी अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। यदि आप कोई नई योजना शुरू करने का विचार कर रहे हैं, तो यह समय उसके लिए उपयुक्त रहेगा और सफलता मिलने के संकेत हैं।

धनु राशि

धनु राशि के स्वामी गुरु स्वयं सूर्य के साथ युति में हैं, जिससे इस समय आपको कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां और अवसर मिल सकते हैं। यह बदलाव आपके करियर को नई दिशा देगा। घर-परिवार में शुभ समाचार मिल सकता है या किसी मांगलिक आयोजन की योजना बन सकती है। साथ ही, धार्मिक यात्रा के योग भी बन रहे हैं, जो आपकी आंतरिक शांति और संतुलन को बढ़ावा देंगे। यह समय आपके लिए कार्य में नई संभावनाएं लेकर आ सकता है।

विज्ञापन

मीन राशि

मीन राशि के लिए सूर्य और गुरु का योग मानसिक शांति, आत्मिक संतुलन और सामाजिक मान-सम्मान का संकेतक है। जो लोग चिकित्सा, शिक्षण या सेवा क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें करियर में स्थायित्व और विशेष सफलता मिलने की संभावना है। इसके अलावा, आपकी आध्यात्मिक उन्नति भी संभव है, जिससे जीवन में गहराई और संतुलन का अनुभव होगा। यह समय मानसिक और भावनात्मक रूप से संतुलन बनाए रखने में मदद करेगा।

ये भी पढ़ें:  Tulsi Ke Niyam: इन तिथियों पर भूल से भी न तोड़ें तुलसी, वरना लगता है ब्रह्म हत्या जैसा पाप

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola