धन-समृद्धि की चाबी यह पौधा, शनिवार की रात इन 5 उपायों से पाएं सौभाग्य का वरदान

धन-संपन्न जीवन और सौभाग्य की चाह हो, तो यहां जिस पौधे की बात की गई है, वह पौधा मार्गदर्शक बन सकता है। शनिवार की रात इसके चमत्कारी उपाय न सिर्फ शनि की कृपा दिलाते हैं, बल्कि बिगड़े काम भी संवरने लगते हैं। आइए जानते हैं, क्या हैं वो खास उपाय जो किस्मत को नई दिशा दे सकते हैं?

remedies-of-shami-for-saturday

हिंदू धर्म में पेड़-पौधों का विशेष आध्यात्मिक महत्व होता है। इनमें शमी का पौधा एक खास स्थान रखता है। इसे न केवल पवित्र माना गया है, बल्कि धन-संपन्नता और सौभाग्य का प्रतीक भी माना जाता है। शनिवार की रात को किए गए शमी के उपाय खास फलदायक माने जाते हैं क्योंकि यह समय शनि देव की विशेष कृपा पाने के लिए बहुत प्रभावी होता है। मान्यता है कि शनिवार की रात शमी से जुड़े कुछ उपाय करने से जीवन में सकारात्मक बदलाव आते हैं।

विज्ञापन

क्यों खास है शमी का पौधा?

शमी का पौधा शनि देव का प्रिय माना जाता है। मान्यता है कि शनिवार को शमी के पत्ते चढ़ाने से शनि देव की कृपा प्राप्त होती है और जीवन में आ रही बाधाएं दूर होती हैं। इतना ही नहीं, यह पौधा भगवान शिव और गणेश जी को भी प्रिय है, जिससे इसका आध्यात्मिक महत्व और बढ़ जाता है। इसलिए इस पौधे को धन-समृद्धि की चाबी माना जाता है। यही कारण है कि इसे घर के बाहर लगाना शुभ माना जाता है। यहां कुछ असरदार और आसान उपाय दिए जा रहे हैं, जो शनिवार की रात आप कर सकते हैं।

विज्ञापन

शमी के पौधे के पास दीपक जलाएं

शनिवार की रात सरसों के तेल का दीपक शमी के पौधे के पास जलाएं। दीपक में एक काली उड़द की दाल और एक लौंग डालें। इससे शनि दोष कम होता है और घर में सुख-शांति आती है।

विज्ञापन

शमी के पत्ते शनि देव को अर्पित करें

शमी के सात पत्ते लें और उन्हें शनि देव की मूर्ति या तस्वीर के आगे अर्पित करें। साथ में ‘ॐ शं शनैश्चराय नमः’ मंत्र का 108 बार जाप करें।

धन वृद्धि के लिए गुप्त उपाय

शनिवार रात को शमी के पौधे की मिट्टी में चुपचाप एक पीली सुपारी और एक चांदी का टुकड़ा या एक रुपये का सिक्का दबा दें। मान्यता है कि इससे आय के स्रोत खुलते हैं और आर्थिक तंगी दूर होती है।

विज्ञापन

बुरी नजर और बाधाओं से बचाव के लिए

शमी की सात पत्तियों को काले धागे में पिरोकर दरवाजे के ऊपर लटका दें या शनिवार रात अपने पर्स में रखें। यह उपाय नकारात्मक ऊर्जा और नजर दोष से रक्षा करता है।

करियर में आ रही रुकावटें होंगी दूर

अगर नौकरी या व्यापार में बार-बार अड़चनें आ रही हैं, तो शनिवार के दिन उत्तर-पूर्व दिशा में शमी का पौधा लगाएं। सुबह इस पौधे की जड़ में तांबे के लोटे से रोली मिला जल चढ़ाएं और ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का जाप करें। इससे न केवल करियर की बाधाएं दूर होती हैं, बल्कि मानसिक शांति भी मिलती है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ