Surya Gochar 2025: मकर संक्रांति को देश के प्रमुख पर्वों में से एक माना जाता है, जिस दिन स्नान और दान करना शुभ माना जाता है। साथ ही सूर्य देव की पूजा की जाती है। वैदिक पंचांग के अनुसार, पौष मास में जिस दिन सूर्य देव मकर राशि में गोचर करते हैं, उस दिन मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाता है। 14 जनवरी 2025, दिन मंगलवार को सुबह 09 बजकर 03 मिनट पर सूर्य मकर राशि में गोचर करेंगे।
14 जनवरी को सूर्य गोचर होने के कारण मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाएगा। साल 2025 का पहला सूर्य गोचर कई राशियों के जातकों के लिए शुभ रहने वाला है। आज हम आपको पंचांग की मदद से उन तीन राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका भाग्य मकर संक्रांति के दिन सूर्य की तरह चमक सकता है।
सूर्य गोचर इन 3 राशियों के लिए रहेगा शुभ!
सिंह राशि
सूर्य देव सिंह राशि के स्वामी हैं और इस राशि को ग्रहों के राजा की प्रिय राशियों में से एक माना जाता है। साल 2025 का पहला सूर्य गोचर सिंह राशि के लोगों के लिए अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा जातकों के नेतृत्व करने की क्षमता में वृद्धि होगी। छात्रों का आत्मविश्वास प्रबल होगा। कारोबारियों को अपनी मेहनत का पूर्ण फल मिलेगा, कारोबार का विदेश तक विस्तार हो सकता है। मकर संक्रांति के दिन सूर्य देव की विशेष कृपा से सिंगल लोगों की उनके सोलमेट से मुलाकात हो सकती है।
ये भी पढ़ें- Marriage Horoscope 2025: नए साल में इन 3 राशियों का इंतजार होगा खत्म, पक्की होगी शादी!
मकर राशि
मकर संक्रांति पर सूर्य का गोचर करना मकर राशि के लोगों के लिए शुभ रहेगा। कारोबार में सकारात्मक बदलाव के योग बन रहे हैं। छात्र वर्ग उत्साह व ऊर्जा से परिपूर्ण रहेंगे। लव लाइफ में खुशियों का आगमन होगा। विवाह योग्य जातकों के लिए शादी का रिश्ता आ सकता है। युवा वर्ग दोस्तों के साथ देश से बाहर कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। विवाहित कपल के रिश्ते में मजबूती आएगी।
कर्क राशि
मकर संक्रांति पर कर्क राशि के जातकों की कोई पुरानी इच्छा पूरी हो सकती है। सूर्य देव की विशेष कृपा से सिंगल लोगों के जीवन में प्यार का आगमन होगा। जीवनसाथी संग शादीशुदा जातकों के संबंध ठीक रहेंगे। नौकरीपेशा जातकों को मनचाही कंपनी में काम करने का अवसर मिल सकता है। कारोबारियों को रातोंरात सफलता मिलेगी। छात्रों का किसी बड़े कॉलेज में दाखिला हो सकता है। भाईयों के रिश्ते में मजबूती आएगी। साल के शुरुआत में कर्क राशि के जातक घरवालों के साथ देश से बाहर कहीं घूमने जा सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Video: राहु गोचर से इस राशि के लोगों को होगा तगड़ा मुनाफा, बेरोजगारों को मिलेगी नौकरी!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
34 mins agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
23 hrs agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
2 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
4 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
5 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines