Surya Budh Yuti Prediction: ज्योतिष शास्त्र की गणना के अनुसार, आज यानी 23 दिसंबर को सूर्य और बुध की युति हो रही है। यानी सूर्य-बुध एक साथ धनु राशि में रहेंगे। सूर्य बुध की यह युति 3 राशि से जुड़े जातकों के लिए। आइए जानते हैं कि सूर्य और बुध का यह युति योग किन राशियों के लिए शुभ होने के साथ-साथ लाभकारी भी है।
मिथुन
सूर्य-बुध की यह युति मिथुन राशि के लिए मंगलकारी मानी जा रही है। दरअसल सूर्य-बुध की युति की अवधि में कारोबार में जबरदस्त इजाफा होगा। बुध देव की कृपा से बिजनेस में मुनाफा प्राप्त होगा। नौकरी में उन्नति का योग है। सूर्य देव की कृपा से जॉब में प्रमोशन मिल सकता है।
सिंह
सूर्य देव सिंह राशि के स्वामी हैं और इस वक्त बुध के साथ इनकी युति है। ऐसे में सूर्य-बुध की यह युति सिंह राशि के लिए शुभ है। सूर्य-बुध युति की अवधि में नौकरी में लाभ प्राप्त होगा। इसके अलावा जो लोग नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं, उन्हें शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। बिजनेस करने वाले जातकों के लिए भी सूर्य-बुध की युति लाभकारी है। व्यापार में दैनिक आमदनी आय बढ़ेगी।
कन्या
सूर्य-बुध की यह युति कन्या राशि के लिए भी लाभकारी है। दरअसल बुध देव कारक ग्रह बनकर कन्या राशि से जुड़े जातकों को बिजनेस में लाभ कराएंगे। किसी दोस्त से धन लाभ होगा। प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त में लाभ हो सकता है। इसके साथ ही इस दौरान नौकरी में पदोन्नति का योग बनेगा। यात्रा से धन लाभ हो सकता है।
यह भी पढ़ें: Horoscope 2024: नया साल कुंभ राशि के लिए कैसा रहेगा, जानें पूरा राशिफल
डिस्क्लेमर:यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
कुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
9 hrs agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
17 hrs agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
1 day agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
1 day agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
1 day agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
3 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines