Grah Gochar: 2024 में सूर्य की चाल में आखिरी बदलाव का 5 राशियों पर बड़ा असर, नोट गिनते-गिनते थक जाएंगे हाथ!

Grah Gochar: 29 दिसंबर, 2024 को ग्रहों के राज्य सूर्य अपनी चाल में आखिरी बार बदलाव करने जा रहे हैं और वे मूल नक्षत्र से निकलकर पूर्वाषाढ़ा में प्रवेश करेंगे। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, सूर्य के इस नक्षत्र परिवर्तन से 5 राशियों के जीवन पर जबरदस्त असर होने की संभावना हैं और वे नोट गिनते-गिनते थक जाएंगे। आइए जानते हैं, ये 5 भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

Surya-Gochar-2024-Rashifal

Grah Gochar: वैदिक ज्योतिष में नक्षत्र परिवर्तन को विशेष महत्व दिया जाता है। 2024 में सूर्य की अपनी चाल में आखिरी बार बदलाव करेंगे और वे पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। वे 29 दिसंबर, 2024 को मूल नक्षत्र से निकलकर पूर्वाषाढ़ा में प्रवेश करेंगे। सूर्य का गोचर पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में प्रवेश करना भी एक महत्वपूर्ण घटना है। शुक्र ग्रह के स्वामित्व वाले इस नक्षत्र में सूर्य का प्रवेश 5 राशियों के लिए सकारात्मक बदलाव और प्रगति का संकेत दर्शा रहा है। यह गोचर उन लोगों के लिए भी खास रहेगा, जो अपने जीवन में नई शुरुआत की योजना बना रहे हैं।

पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में सूर्य गोचर का महत्व

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, वैदिक ज्योतिष में सूर्य का पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में गोचर एक महत्वपूर्ण घटना मानी जाती है। सूर्य आत्मा, ऊर्जा, नेतृत्व और व्यक्तित्व के कारक यानी स्वामी और नियंत्रक ग्रह हैं। जब सूर्य इस नक्षत्र में गोचर करते हैं, तो यह शुक्र ग्रह की ऊर्जा और इस नक्षत्र की विशेषताओं के साथ मिलकर सभी राशियों पर प्रभाव डालते हैं। इस नक्षत्र में सूर्य गोचर जातक (व्यक्ति) के आत्म-शक्ति, आत्मविश्वास और रचनात्मकता को बढ़ाने वाला होता है। यह समय नई शुरुआत, साहसिक निर्णय, और जीवन के बड़े उद्देश्यों को हासिल करने के लिए अनुकूल माना जाता है।

2024 में सूर्य की चाल में आखिरी बदलाव का असर

वैदिक ज्योतिष के अनुसार, सूर्यदेव का गोचर महत्वपूर्ण ज्योतिषीय घटनाओं में से एक है। 29 दिसंबर, 2024 की रात 12:34 बजे सूर्य का मूल नक्षत्र से पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में प्रवेश करना 5 राशियों के लिए विशेष रूप से लाभदायक साबित होगा। यह गोचर आत्मविश्वास, करियर, संबंधों और जीवन के अन्य पहलुओं में सकारात्मक बदलाव ला सकता है। यह ज्योतिषीय घटना इन 5 राशियों के जीवन में नई ऊर्जा, उत्साह और सकारात्मकता लेकर आएगी। अपनी राशि के अनुसार उपाय करने से इस समय के लाभ को और भी बढ़ाया जा सकता है। आइए जानते हैं, ये 5 लकी राशियां कौन-सी हैं और इनके जीवन के क्या-क्या सकारात्मक बदलाव आएंगे?

मेष राशि

सूर्य का गोचर आपको कार्यक्षेत्र में सफलता और मान-सम्मान दिलाएगा। प्रमोशन या नई नौकरी के योग बन सकते हैं। वित्तीय स्थिति मजबूत होगी। यह समय ऊर्जा से भरपूर रहेगा। पुराने स्वास्थ्य संबंधी मुद्दे हल हो सकते हैं। परिवार और दोस्तों के साथ रिश्ते बेहतर होंगे। आपके निर्णय और विचारों को सराहा जाएगा। सूर्य को अर्घ्य दें और नियमित रूप से ‘आदित्यह्रदयस्तोत्र’ का पाठ करें।

सिंह राशि

आपकी नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होगी। बड़े निर्णय लेने का समय अनुकूल है। नई परियोजनाओं में सफलता मिलेगी। उच्च अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। नई साझेदारी या परियोजनाएं लाभकारी रहेंगी। पारिवारिक जीवन में सामंजस्य रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। यदि आप लंबे समय से किसी बीमारी से परेशान थे, तो राहत मिलेगी। रविवार को गरीबों को गुड़ और गेहूं दान करें।

धनु राशि

उच्च शिक्षा और करियर के क्षेत्र में उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रशंसा होगी। प्रमोशन के योग बन रहे हैं। विदेश यात्रा के योग बन सकते हैं। निवेश के लिए समय उत्तम है। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। परिवार में शुभ कार्य हो सकते हैं। पीले रंग के वस्त्र धारण करें और विष्णु भगवान की आराधना करें।

मकर राशि

सूर्य के इस गोचर से धन लाभ के योग बनेंगे। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। रिश्तों में मिठास आएगी। जीवनसाथी के साथ समय बिताने के अवसर मिलेंगे। पुरानी गलतफहमियां दूर होंगी। मानसिक तनाव कम होगा, और शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार होगा। शनि मंत्र का जाप करें और सरसों का तेल दान करें।

मीन राशि

नई नौकरी या व्यवसाय में वृद्धि के योग हैं। आप अपनी योजनाओं को सफलता पूर्वक कार्यान्वित कर पाएंगे। आय के नए स्रोत बनेंगे। जमीन-जायदाद से जुड़ा लाभ मिल सकता है। सकारात्मक ऊर्जा महसूस करेंगे। फिटनेस पर ध्यान देंगे। रिश्तों में विश्वास और प्रेम बढ़ेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। भगवान शिव की आराधना करें और सोमवार को कच्चा दूध चढ़ाएं।

ये भी पढ़ें:

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

HISTORY

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ