Grah Gochar: वेदिक ज्योतिष में शुक्र को बेहद शुभ ग्रह माना गया है, जो जातक की आकर्षण शक्ति, संबंधों में संतुलन और जीवन के भोग पक्ष को नियंत्रित करते हैं, क्योंकि वे प्रेम, सौंदर्य, भोग-विलास, कला, संगीत, विवाह, दाम्पत्य जीवन, ऐश्वर्य और भौतिक सुख-सुविधाओं का कारक और स्वामी ग्रह हैं। जून 2025 के महीने में शुक्र ग्रह दो बार नक्षत्र परिवर्तन कर अपनी चाल बदलेंगे। इस माह शुक्र के दोहरे नक्षत्र परिवर्तन से इन सभी पक्षों और सेक्टरों पर व्यापक और गंभीर प्रभाव पड़ने की संभावना है।
जून 2025 में कब-कब है शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन?
भरणी नक्षत्र में शुक्र गोचर: शुक्रवार 13 जून, 2025 की रात में 09:21 PM बजे प्रेम, सुख और वैभव के कारक और स्वामी ग्रह शुक्र अश्विनी नक्षत्र से निकलकर भरणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। शुक्र का यह नक्षत्र परिवर्तन संबंधों, सौंदर्य, कला, भौतिक सुख-सुविधाओं और वित्तीय स्थिति पर सकारात्मक प्रभाव डाल सकता है।
कृत्तिका नक्षत्र में शुक्र गोचर: बृहस्पतिवार 26 जून, 2025 को दोपहर 12:24 PM बजे शुक्र ग्रह भरणी नक्षत्र से निकलकर कृत्तिका नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। कृत्तिका अग्नि तत्व से संबंधित है, जिससे प्रेम, सौंदर्य, और भौतिक सुखों में तीव्रता, स्पष्टता तथा ऊर्जा का संचार होने के योग बनेंगे।
ये भी पढ़ें: Vidur Niti: याद रखें विदुर नीति की ये 5 बातें, हमेशा भरी रहेगी धन की झोली
शुक्र के दोहरे नक्षत्र परिवर्तन का राशियों पर असर
जून 2025 में शुक्र ग्रह पहले 13 जून को भरणी नक्षत्र में और फिर 26 जून को कृत्तिका नक्षत्र में गोचर करेंगे। शुक्र ग्रह का यह दोहरा नक्षत्र गोचर जीवन में संबंधों की गहराई, आकर्षण, रचनात्मकता और निर्णय-क्षमता से जुड़ी नई दिशा और ऊर्जा लेकर आ सकता है। इसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर अलग-अलग रूप में देखने को मिलेगा, लेकिन इससे 5 राशियों की तकदीर पलट सकती है और इन राशियों के जातकों के दिन सुख-मौज में गुजरने के आसार हैं।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के स्वामी स्वयं शुक्र हैं। जब शुक्र भरणी और कृत्तिका नक्षत्र में गोचर करते हैं, तो इसका प्रभाव वृषभ जातकों के लिए विशेष रूप से शुभ होता है। इस समय आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। कोई पुराना निवेश या रुका हुआ धन वापस मिल सकता है और नया निवेश करने का अवसर भी लाभकारी रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी और जीवनसाथी के साथ संबंधों में नई ऊर्जा आएगी। साथ ही यह समय आपको भौतिक सुख-सुविधाएं प्रदान करेगा। लग्ज़री वस्तुओं की खरीददारी हो सकती है, जैसे वाहन, घर की सजावट या फैशन से जुड़ी चीजें।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए शुक्र का यह दोहरा नक्षत्र परिवर्तन खर्च और लाभ दोनों क्षेत्रों को प्रभावित करेगा, जिससे यह समय संतुलन साधने का रहेगा। हालांकि कुछ अप्रत्याशित खर्चे हो सकते हैं, लेकिन उनसे अधिक धन लाभ की संभावना भी बन रही है। विदेश यात्रा के योग प्रबल हैं, और विदेश से जुड़े किसी कार्य में लाभ की प्राप्ति हो सकती है। मानसिक स्थिति सकारात्मक बनी रहेगी। मन प्रसन्न और रचनात्मक विचारों से भरा रहेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से भी यह समय राहत देने वाला रहेगा, पुराने रोगों में सुधार और मानसिक तनाव से मुक्ति मिल सकती है।
सिंह राशि
शुक्र का यह गोचर सिंह राशि के आर्थिक और करियर से जुड़े क्षेत्रों को प्रभावित करेगा, जिससे इस राशि के जातकों को कार्यस्थल पर विशेष सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। नौकरी में प्रमोशन या सैलरी वृद्धि संभव है। वहीं, व्यवसाय करने वालों को किसी बड़े प्रोजेक्ट या क्लाइंट से लाभ हो सकता है। यह समय कलाकारों और रचनात्मक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अत्यंत अनुकूल है। किसी प्रतियोगिता में पुरस्कार मिल सकता है। आपकी प्रतिभा को व्यापक सराहना मिल सकती है। आपके सामाजिक प्रतिष्ठा और मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
तुला राशि
तुला राशि के स्वामी भी शुक्र हैं और इस बार उनका इन दोनों नक्षत्रों में गोचर उनके जीवन में संतुलन और सौंदर्य की भावना को और अधिक मजबूत बनाएगा। मानसिक रूप से आप अधिक शांत और संतुलित महसूस करेंगे। इससे निर्णय क्षमता बेहतर होगी। लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे। आपकी वाणी, व्यक्तित्व और प्रस्तुति में विशेष आकर्षण झलकेगा। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति का वातावरण रहेगा, माता-पिता और जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे। प्रेम संबंधों में भी यह समय विश्वास और भावनात्मक गहराई लेकर आएगा।
मीन राशि
मीन राशि के लिए शुक्र का यह गोचर भाग्य और कर्म भाव को सक्रिय करेगा, जिससे जीवन में नई संभावनाएं और अवसर प्रकट होंगे। लंबे समय से रुके हुए कार्य अब पूरे हो सकते हैं। यह समय नई शुरुआत के लिए उपयुक्त है, जैसे नई नौकरी, व्यवसाय, या कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना। विदेश यात्रा या उच्च शिक्षा से संबंधित अवसर भी प्राप्त हो सकते हैं, जो आपके जीवन की दिशा को नई ऊंचाई दे सकते हैं। आप ध्यान, योग या किसी गूढ़ विषय में रुचि ले सकते हैं, जिससे आंतरिक शांति और आत्मबोध बढ़ेगा।
ये भी पढ़ें: Karna Nasika Vedhan: गहने-आभूषण पहनने के लिए नाक और कान में कब करवाएं छेद, जानें धार्मिक मान्यताएं
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
18 hrs agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
2 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
3 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
5 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines