हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Shukra Budh Yuti 2026: धनिष्ठा नक्षत्र में बनेगा 'लक्ष्मी नारायण योग', इन 4 राशियों को करियर-कारोबार में मिलेगी सफलता, होगा लाभ

Shukra Budh Yuti 2026: जनवरी 31, 2026 को धनिष्ठा नक्षत्र में बुध और शुक्र की युति से बन रहे ‘लक्ष्मी नारायण योग’ से 4 राशियों को करियर और कारोबार में विशेष सफलता और धन लाभ मिलने की संभावना है. चेक करें, क्या आपकी राशि भी इन लकी राशियों में शामिल है?

विज्ञापन

Shukra Budh Yuti 2026: जनवरी महीने के अंतिम दिन यानी 31 जनवरी को बुध और शुक्र धनिष्ठा नक्षत्र में गोचर कर युति करेंगे. द्रिक पंचांग के अनुसार, बुध ग्रह सुबह में 03:27 AM बजे और शुक्र ग्रह अपराह्न में 05:41 PM बजे श्रवण नक्षत्र से निकलकर धनिष्ठा प्रवेश करेंगे. ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य बताते हैं कि जब शुक्र और बुध किसी राशि या नक्षत्र में युति योग बनाते हैं, तो उसे लक्ष्मी नारायण योग कहा जाता है. धनिष्ठा नक्षत्र में बनने वाले इस शुभ योग से 4 राशियों को सबसे अधिक लाभ होने की संभावना है और इन राशियों के जातकों को करियर-कारोबार में सफलता मिलेगी और खूब धन लाभ होगा. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए यह समय अत्यंत शुभ रहेगा. धनिष्ठा नक्षत्र में बुध और शुक्र की युति से करियर में नई अवसर प्राप्त होंगे. नौकरी करने वालों को प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है. व्यापार में नए समझौते और लाभ की संभावना बढ़ेगी. निवेश करने से पहले थोड़ी सतर्कता जरूरी है, लेकिन कुल मिलाकर आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.

यह भी पढ़ें: Numerology: बातचीत में जादूगर होते हैं इन 3 तारीखों में जन्मे लोग, मनवा लेते हैं अपनी हर बात

विज्ञापन

कर्क राशि

कर्क राशि के लिए यह योग विशेष रूप से लाभकारी रहेगा. कारोबारियों को नए क्लाइंट्स और प्रोजेक्ट्स मिल सकते हैं. नौकरीपेशा जातकों के लिए भी कार्यस्थल पर सहयोग और सराहना बढ़ेगी. आर्थिक मामलों में सफलता मिलना तय है. पारिवारिक जीवन में भी सुख और संतोष बढ़ेगा. धन के मामलों में अचानक फायदा होने की संभावना है.

कन्या राशि

कन्या राशि के लिए यह समय उत्साह और सफलता लेकर आएगा. काम में आपकी मेहनत रंग लाएगी और वरिष्ठों की प्रशंसा मिलेगी. व्यापार में नए अवसर और लाभ बढ़ेंगे. निवेश या साझेदारी के मामले में सफलता मिलने की संभावना है. स्वास्थ्य भी सामान्य रहेगा और मानसिक संतुलन बना रहेगा. परिवार में खुशियाँ बढ़ेंगी.

विज्ञापन

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए यह योग विशेष रूप से शुभ है. व्यवसाय में नई योजनाएं लाभदायक साबित होंगी. नौकरी में पदोन्नति या अतिरिक्त जिम्मेदारियाँ मिल सकती हैं. आर्थिक मामलों में स्थिरता और लाभ सुनिश्चित है. यात्राएं सफल होंगी और सामाजिक मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी. परिवार और मित्रों के साथ रिश्ते मधुर रहेंगे.

यह भी पढ़ें: Panchdhanya Paatra: इन 5 अनाज के कलश से बनाएं ‘मनी मैग्नेट पॉट’, आपके हाथ में होगी अपनी किस्मत की डोर

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola