Shukra Budh Yuti 2025: शुक्र और बुध, दोनों ग्रह ही नवग्रहों का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं. शुक्र को जहां धन, लग्जरी लाइफ, फैशन, कला और प्रेम का दाता माना जाता है, वहीं बुध ग्रह बुद्धि, संवाद, वाणी, तर्क, व्यापार और गणित का प्रतिनिधित्व करते हैं. इसके अलावा बुध ग्रह को ग्रहों का राजकुमार भी माना जाता है. जब भी ये दोनों ग्रह किसी राशि में एक साथ यानी युति स्थिति में विराजमान होते हैं तो इनकी ऊर्जा बढ़ जाती है, जिसका शुभ और अशुभ दोनों तरह का प्रभाव अलग-अलग राशियों पर पड़ता है. चलिए जानते हैं नवंबर 2025 में किस समय तुला राशि में शुक्र-बुध की युति बन रही है और इसका किन तीन राशियों पर अशुभ प्रभाव नहीं पड़ेगा.
शुक्र-बुध की युति का सही समय
द्रिक पंचांग के अनुसार, 2 नवंबर 2025 को शुक्र देव ने तुला राशि में गोचर किया है, जहां पर वह 26 नवंबर तक रहेंगे. इस बीच 23 नवंबर की शाम 7 बजकर 58 मिनट पर बुध देव तुला राशि में कदम रखेंगे, जहां पर वह 6 दिसंबर तक रहेंगे. ऐसे में 23 नवंबर 2025 को तुला राशि में शुक्र ग्रह का बुध ग्रह से मिलन होगा, जिसे ज्योतिष की भाषा में युति कहा जाता है.
ये भी पढ़ें- Shubh-Ashubh Sanket: कुत्ते का बार-बार रास्ता काटना या दिखना है अहम संकेत, जानें क्या कहता है शकुन शास्त्र
शुक्र-बुध की युति का राशियों पर प्रभाव
- मेष राशि
तुला राशि में बनने वाली शुक्र-बुध की युति मेष राशिवालों के जीवन में खुशियां लेकर आएगी. विवाहित जातकों की वाणी में मिठास बढ़ेगी, जिसका सकारात्मक प्रभाव रिश्तों पर भी पड़ेगा. बिजनेसमैन के लिए किसी नई जगह पर निवेश करना अच्छा रहेगा. उम्मीद है कि नए स्रोत से आपको अच्छा-खासा लाभ होगा.
- तुला राशि
शुक्र-बुध की युति का तुला राशिवालों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा. उम्रदराज जातकों को पोते-पोतियों के साथ समय बिताने से खुशी मिलेगी. छात्रों का पढ़ाई में मन लगेगा और एग्जाम में अच्छे अंक प्राप्त होंगे. कामकाजी लोगों को धन कमाने का मौका मिलेगा. इसके अलावा संपत्ति में निवेश करने से भी अच्छा मुनाफा होगा.
- कुंभ राशि
आज के मुकाबले 23 नवंबर के बाद कुंभ राशिवालों के जीवन में खुशियों का आगमन ज्यादा होगा. आप पहले से अधिक खुश रहेंगे और अपने रिश्तों को मजबूत बनाने के लिए प्रयास करेंगे. कामकाजी लोगों के कुछ काम पूरे नहीं हो रहे हैं तो उन्हें भी गति मिलेगी. इसके अलावा शत्रुओं से मुक्ति मिलेगी और नए बिजनेस पार्टनर बनेंगे.
ये भी पढ़ें- Video: प्रमोशन की खुशखबरी सुनने को तैयार हो जाएं इस राशि के लोग, देवगुरु बृहस्पति दिलाएंगे सफलता
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
18 hrs agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
2 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
3 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
5 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines