Shaniwar ke Upay: ज्योतिष में सौरमंडल के नवग्रहों में से शनि को न्याय का देवता बताया गया है। शनि की दशा या महादशा लगने पर व्यक्ति के पिछले सभी कर्मों का हिसाब होता है। यदि कर्म अच्छे होते हैं तो शनि भिखारी को राजा बना देता है। कर्म बुरे होने पर शनि व्यक्ति को कड़े से कड़ा दंड भी देता है। आमतौर पर शनि की महादशा में अधिकतर लोग दुख ही पाते हैं। यही कारण है कि शनि की दशा से बचने के लिए ज्योतिष में कई उपाय बताए गए हैं।

शास्त्रों के अनुसार शनि के उपाय शनि तथा मंगल को किए जाते हैं। यह भी मान्यता है कि हनुमानजी की आराधना करने वालों को शनि कभी परेशान नहीं करता। इसी वजह से बहुत से लोग शनिवार और मंगलवार को हनुमानजी की आराधना करते हैं। आप भी शनिवार को कुछ आसान से उपाय कर शनि की महादशा के नेगेटिव इफेक्ट से खुद को बचा सकते हैं। जानिए शनिवार के उपायों के बारे में

सुख, समृद्धि और प्रेम पाने के लिए करें हनुमानजी के ये उपाय (Shaniwar Ke Upay)

शनिवार को सुबह स्नान कर किसी हनुमान मंदिर में जाएं। वहां पर बजरंग बली को अखंडित पान के पत्ते (डंठल वाले पान) पर एक मूंग का लड्डू और 2 साबुत लौंग रख कर चढ़ाएं। इसके बाद उनसे कष्ट दूर करने की प्रार्थना करें। ऐसा लगातार 11 शनिवार तक करने से बड़े से बड़ा संकट भी दूर हो जाता है।

कई बार घर में बिना वजह क्लेश होने लगता है, अचानक ही पैसे की तंगी हो जाती है और व्यक्ति हर तरफ से दुखी हो जाता है। इस स्थिति में शनिवार का उपाय (Shaniwar Ke Upay) बहुत ही जबरदस्त प्रभाव दिखाता है। यह उपाय है कि शनिवार की शाम को रात 9 बजे बाद घर में ज्योत जलाकर सुंदर कांड का पाठ करवाएं। सुंदर कांड से पहले राम, सीता, लक्ष्मण और शिव-पार्वती, गणेश की पूजा करें। अंत में हनुमानजी की आरती कर उन्हें भोग लगाएं। ज्योत को पूरे घर में घुमाएं ताकि उसका धुआं पूरे घर में फैल जाएं। इस तरह पाठ करने से घर में मौजूद समस्त तरह की नेगेटिव शक्तियां समाप्त हो जाती हैं। अशुभ ग्रह-नक्षत्रों का बुरा असर दूर होता है और व्यक्ति के बिगड़े काम बनने लगते हैं।

यदि जीवन में कभी मृत्युदायक या मृत्यु के समान संकट आ जाए तो भी शनिवार के उपाय से उसे दूर कर सकते हैं। इसके लिए शनिवार को शिव का रूद्राभिषेक करना होगा। रुद्राभिषेक के बाद उनसे अपने कष्ट दूर करने की प्रार्थना करें। जल्दी ही आपका संकट दूर होगा और आप फिर सुखी जीवन जीने लगेंगे।

शनि की साढ़ेसाती या ढैय्या के अशुभ प्रभाव से बचने का सर्वोत्तम उपाय है कि शनिवार का व्रत करें। इस दिन यथासंभव किसी गरीब को भोजन कराएं, गायों को चारा डालें। जहां तक हो सकें, दूसरों की मदद करें। इस उपाय से भी शनि के अशुभ प्रभाव समाप्त होते हैं और शुभ असर मिलने लगता है। यदि इस उपाय को पूरे जीवन किया जाए तो ऐसा व्यक्ति अपने जीवन में कभी परेशान नहीं होता।

पैसे की तंगी दूर करने और आर्थिक समृद्धि पाने के लिए हनुमानचालिसा का उपाय बताया गया है। इसके लिए आपको शनिवार के दिन से प्रयोग आरंभ करना होगा। सुबह जल्दी उठ कर स्नान कर शुद्ध कपड़े पहन कर बजरंग बली के मंदिर में जाएं और उन्हें लड्डू का प्रसाद चढ़ाएं। हनुमानजी के आगे देसी घी का दीपक जलाएं, उन्हें लाल गुलाब की माला चढ़ाएं। इसके बाद वहीं पर बैठकर 108 बार हनुमानचालिसा का पाठ करें। इसके बाद रोजाना इसी तरह एक लड्डू का भोग चढ़ाकर 108 बार हनुमानचालिसा पढ़ें। इस उपाय को लगातार 40 दिन तक करने से बड़ी से बड़ी समस्या भी सहज ही दूर हो जाती है।

यदि जीवनभर रोजाना हनुमानचालिसा का 108 बार पाठ किया जाए तो ऐसे व्यक्ति पर कभी संकट नहीं आते। ऐसा व्यक्ति कुछ ही महीनों में करोड़पति बन जाता है। ऐसे भक्तों को न तो कभी किसी ग्रह का कोई अशुभ प्रभाव झेलना पड़ता है और न ही कष्ट उठाना पड़ता है। संत-महात्माओं के अनुसार इस प्रयोग को जीवन भर करके व्यक्ति पूरे ब्रह्माण्ड को भी अपने वश में कर सकता है। मान्यता हैं कि पूरी लगन और भक्ति के साथ इस उपाय को करने से अष्ट सिद्धियां और नव निधियां भी प्राप्त की जा सकती हैं।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ